बीते तीन दिनों में प्रदेश में औसतन 70 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 50 एमएम का है। जून के शेष बचे सप्ताह में भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है। एक जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 133 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश भीलवाड़ा में हुई है। यहां एक जून से अब तक 430 एमएम बारिश हो चुकी है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं आज मंगलवार को भी प्रदेश के 16 जिलों भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
Rajasthan Monsoon Update: 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक सामान्य से 133 प्रतिशत ज्यादा बरसा पानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 24 Jun 2025 08:20 AM IST
सार
राजस्थान में सोमवार को कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। इसमें सबसे ज्यादा बारिश बारां में 190 एमएम हुई। आज भी मौसम विभाग ने 16 जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन