फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tina Dabi: कौन यकीन करेगा कि यह रेगिस्तान है? खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर टीना डाबी ने पूछा सवाल, मिले यह जवाब

Thu, 04 Aug 2022 07:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 04 Aug 2022 07:23 PM IST
सार

Tina Dabi: कौन यकीन करेगा कि यह रेगिस्तान है? खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर आईएएस टीना ने सोशल मीडिया यू लाख फैन्स से पूछा ये सवाल

विज्ञापन
Ias Tina Dabi Shared Jaisalmer Photos on Instagram Users Giving Hilarious Reply News in Hindi
Ias Tina Dabi - फोटो : सोशल मीडिया

IAS Tina Dabi: राजस्थान के जैसलमेर जिले की कलेक्टर आईएएस टीना डाबी के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं।  सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही टीना डाबी के 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। टीना ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर जैसलमेर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की और यूजर्स से पूछा- कौन यकीन करेगा कि यह रेगिस्तान है? जैसलमेर में पिछले महीने की रिकॉर्डतोड़ बारिश के बाद जिले की कुछ जगह इतनी सुंदर नजर आईं हैं। हजारों यूजर्स ने उनकी इस पोस्ट पर जवाब दिए हैं। कई यूजर्स के जवाब वाकई में बड़े मजेदार हैं।

Ias Tina Dabi Shared Jaisalmer Photos on Instagram Users Giving Hilarious Reply News in Hindi
टीना डाबी ने जैसलमेर की तस्वीरें की शेयर। - फोटो : सोशल मीडिया

टीना डाबी की पोस्ट पर डिंपल अहलावत नाम की यूजर ने कमेंट किया कि मैडम, इसे क्लाइमेट चेंज कहते हैं। चंद्रकला नाम की यूजर ने लिखा- हां मैडम, जब से आपने ज्वाइन किया है तब से खूब बारिश हो रही है। हम भी यही बात कर रहे थे कि टीना मैम बुक्स के फैक्ट पर विश्वास करना छोड़ देंगी, क्योंकि आपने तो जैसलमेर के बारे में इसका उल्टा ही पढ़ा होगा। इसके अलावा कई यूजर्स ने तस्वीरों पर हार्ट और आग वाली इमोजी भी शेयर की है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tina Dabi (@dabi_tina)

">http://

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tina Dabi (@dabi_tina)







Ias Tina Dabi Shared Jaisalmer Photos on Instagram Users Giving Hilarious Reply News in Hindi
कलेक्टर टीना डाबी - फोटो : सोशल मीडिया

छह जुलाई को संभाला था कलेक्टर का पदभार
जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी ने छह जुलाई को पदभार ग्रहण किया था। कलेक्टर के रूप में यह उनकी पहली तैनाती है। टीना जैसलमेर की 65वीं कलेक्टर हैं। वह यूपीएससी की 2015 की टॉपर भी हैं। हाल ही में उन्होंने राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी की थी। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tina Dabi (@dabi_tina)

">http://

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tina Dabi (@dabi_tina)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ias Tina Dabi Shared Jaisalmer Photos on Instagram Users Giving Hilarious Reply News in Hindi
बहन रिया के साथ टीना डाबी। - फोटो : सोशल मीडिया

अलवर में होगी रिया की तैनाती 
बता दें कि 29 जुलाई को टीना डाबी की बहन आईएएस रिया डाबी को प्रशिक्षण के लिए जिला आवंटित कर दिया है। रिया को प्रशिक्षण के लिए अलवर भेजा गया है। कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार रिया को असिस्टेंट कलेक्टर और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट पद पर तैनात किया गया है। रिया वर्तमान में मसूरी में अपनी ट्रेनिंग कर रही हैं। 19 अगस्त तक उनकी ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी। रिया को एक सितंबर को जयपुर एचसीएम रीपा में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed