उदयपुर में जी-20 शेरपा सम्मेलन के अंतिम दिन विभिन्न देशों के शेरपा और अन्य डेलिगेट्स ने ऐतिहासिक कुंभलगढ़ दुर्ग और रणकपुर जैन मंदिर का दौरा किया। 54 प्रतिनिधियों और मेहमानों का दल बुधवार को राजसमंद में स्थित विश्व विरासत कुंभलगढ़ दुर्ग का भ्रमण करने पहुंचा।
G-20 Sherpa : जी-20 प्रतिनिधिमंडल ने कुंभलगढ़ दुर्ग का किया भ्रमण, मेवाड़ी परंपरा से हुई आवभगत
G-20 Sherpa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने किए पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम
जी20 प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान प्रशासनिक और पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए थे। वहीं आज केलवाडा कस्बे की दुकाने बंद रही और कुंभलगढ दुर्ग में आमजन और पर्यटकों के प्रवेश पर रोक दिया।
डेलिगेट्स ने ली सेल्फी
सभी अतिथि यज्ञ वेदी मार्ग से निलकंड महादेव मंदिर पहुंचे। इस दौरान अतिथियों को 10 गाइडों ने दुर्ग की विस्तार से जानकारी दी गई। निलकंठ महादेव से सभी प्रतिनिधि दुर्ग में स्थित बादल महल देखने पहुंचे, जहां कई अतिथियों ने नैसर्गिक सौंदर्य के साथ सेल्फी ली और फोटो भी ली।
विश्व विरासत कुंभलगढ़ दुर्ग मेवा़ड का अजेय दुर्ग भी कहलाता है। दुर्ग की दीवार विश्व की दूसरे नंबर की सबसे लंबी दीवार है। जिसकी मजबूती ओर दुर्गम स्थान पर किले के निर्माण के कारण आज दिन तक यह किला अभेद रहा और यह यह विश्व विरासत बन चुका है। जी 20 प्रतिनिधि मंडल के दौरे के बाद यहां के पर्यटक उद्योग को ओर मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में कुंभलगढ दुर्ग में और अधिक रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
G 20 दौरे के दौरान राजसमंद जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित जिले के प्रशासन अधिकारी और पुलिस के आलाधिकारी मौजूद रहे। कुंभलगढ भ्रमण के बाद जी20 प्रतिनिधियों का दल रणकपुर के लिए रवाना हो गया।