फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: प्रदेश में बाढ़ के हालात, पांच जिलों में NDRF और SDRF तैनात, राजे ने किया क्षेत्रों का हवाई सर्वे

Wed, 24 Aug 2022 02:44 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 24 Aug 2022 02:44 PM IST
सार

Rajasthan: भारी बारिश ने बिगाड़े हालात, पांच जिलों में NDRF और SDRF तैनात, तस्वीरों में देखें बाढ़ के मंजर-flood in Rajasthan Heavy rain NDRF SDRF doing rescue

विज्ञापन
flood in Rajasthan Heavy rain NDRF SDRF doing rescue
झालावाड़ में खेत और मकान डूबे - फोटो : Social Media

कृषि प्रधान देश भारत में मानसून खुशियां और उम्मीद लेकर आता है लेकिन राजस्थान में इस बार मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। रिकॉर्ड बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। तीन बांधों में सौ फीसदी पानी आ चुका है। ऐसे में राज्य के दस जिलों में स्थिति खतरे के निशान के आसपास है।

flood in Rajasthan Heavy rain NDRF SDRF doing rescue
करौली में भी बाढ़ जैसे हालात - फोटो : Social Media

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में भारी बारिश ने पांच जिलों में हालात बिगाड़ दिए हैं। एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स) और एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स) की टीमें पांच जिलों में बचाव कार्य में जुटी है। कोटा में लगातार बारिश से हालात और खराब हो गए हैं। कोटा की निचली बस्तियों में पानी भरने से लोग घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए। लोग समान छोड़कर सुरक्षित स्थान पर निकल रहे हैं।

flood in Rajasthan Heavy rain NDRF SDRF doing rescue
रेस्कयू में जुटी एसडीआरएफ टीम - फोटो : Social Media

छबड़ा में सेना ने किया एयरलिफ्ट
कोटा, धौलपुर, करौली और झालावाड़ में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हजारों लोग पानी में फंसे हुए हैं। इन जिलों में लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं दो दिन से बारां के छबड़ा क्षेत्र के खुरई, गोड़िया मेहर, बटावदापार में 500 से अधिक लोग फंस गए। जिसके बाद सेना बुलाई गई और लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। वहीं भारी बारिश के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
flood in Rajasthan Heavy rain NDRF SDRF doing rescue
कोटा के इटावा में भी बिगड़े हालात - फोटो : Social Media

कोटा में नाव से किया गया रेस्कयू
कोटा के नयापुरा एरिया में नाव से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। जोधपुर के बाप में खेतों में पानी भर गया। बाबा घाट एरिया पूरी तरह पानी में डूब गया है। यहां रहने वाले लोगों को बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
flood in Rajasthan Heavy rain NDRF SDRF doing rescue
खेतों में भरा पानी - फोटो : ANI

जालोर में नदी-नालों पर पुलिस तैनात
जालोर के जसवंतपुरा व रानीवाड़ा उपखंड मुख्यालय क्षेत्र में भी बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए हैं। भारी बारिश के कारण रानीवाड़ा-सांचोर, जसवंतपुरा सुंधा माता मार्ग, जसवंतपुरा सिरोही मार्ग, जसवंतपुरा रेवदर मार्ग, जसवंतपुरा जालोर मार्ग बंद हो गया है। जसवंतपुरा थाना अधिकारी मनीष सोनी ने नदी-नालों पर पुलिस तैनात की है। जिससे अनहोनी की घटना घटित ना हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed