फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cyclone Biparjoy: तूफानी तबाही की तस्वीरें...बाड़मेर में बारिश ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, ये जिले भी पानी-पानी

Sun, 18 Jun 2023 03:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 18 Jun 2023 03:46 PM IST
सार

Cyclone Biparjoy: तूफानी तबाही की तस्वीरें...बाड़मेर में बारिश ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, ये जिले भी पानी-पानी



 

विज्ञापन
Biparjoy Cyclone in Rajasthan Update: Flood situation in Barmer Sirohi and Jalore Weather News in Hindi
गलियाें में बह रहीं नदियां। - फोटो : अमर उजाला

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अब राजस्थान में कहर मचा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश हो रही है साथ ही तेज हवा भी चल रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाड़मेर में बाढ़ जैसे हालात हैं, सिरोही और जालोर में भी भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं।

Biparjoy Cyclone in Rajasthan Update: Flood situation in Barmer Sirohi and Jalore Weather News in Hindi
तेज बारिश और हवा के बाद चूरू में बिजली बंद कर दी गई। - फोटो : अमर उजाला

इस तूफानी तबाही के कारण 500 से अधिक गांवों में ब्लैक आउट घोषित कर दिया गया है। NDRF-SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, इससे हालात और भी खराब हो सकते हैं। 

Biparjoy Cyclone in Rajasthan Update: Flood situation in Barmer Sirohi and Jalore Weather News in Hindi
बारिश के बीच घरों में फंसे लाेग। - फोटो : अमर उजाला

25 साल का रिकॉर्ड टूटा
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से बाड़मेर में शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां बीते शुक्रवार शाम से ही हल्की बारिश शुरू हो गई जो अब भी जारी है। इससे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। बारिश ने बाड़मेर जिले में 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Biparjoy Cyclone in Rajasthan Update: Flood situation in Barmer Sirohi and Jalore Weather News in Hindi
बाड़मेर के विरात्रा इलाके की सड़क पर नदी की तरह बह रहा पानी। - फोटो : अमर उजाला

इन शहरों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बाड़मेर, जालोर और सिरोही में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। पाली और जोधपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। झुंझुनू, जैसलमेर, बीकानेर, अजमेर, चूरू, सीकर, उदयपुर, नागौर,  जयपुर, जयपुर शहर, राजसमंद, अलवर, करौली, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, टोंक, दौसा, कोटा और बूंदी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

तेज हवा के कारण सड़क पर पलट गई बोलेरो गाड़ी।

सड़क पर भरे पानी को निकालने की कोशिश करता व्यक्ति।


जालोर के सांचौर में बारिश के चलते लोगों ने देर रात बाजार खाली किया, दुकान में रखे सामान को सुरक्षित स्थान पर ले गए।


सीकर में शनिवार देर रात बारिश के बाद सड़कें पानी में डूब गईं।


बाड़मेर में बारिश के कारण बाजार पूरी तरह से पानी में डूब गया।


सिरोही में जमीन पर गिरा नीम का पेड़, बिजली के तार भी टूटे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed