फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: कोरोना के कारण माता-पिता को खोने वाले बच्चों के साथ गहलोत ने मनाई दीपावली, खेल खेले और खाया खाना

Fri, 21 Oct 2022 09:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 21 Oct 2022 09:31 PM IST
सार

Rajasthan: कोरोना के कारण माता-पिता को खोने वाले बच्चों के साथ गहलोत ने मनाई दीपावली, खेल खेले और खाया खाना

विज्ञापन
Ashok Gehlot celebrated Diwali with children in CM House Jaipur
बच्ची के साथ निशाना लगाते सीएम गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के कारण माता-पिता को खोने वाले बच्चों के साथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर अशोक गहलोत ने दीपावली मनाई। इस मौके पर प्रदेश भर से 200 से अधिक बच्चे सीएम हाउस पहुंचे। इस दौरान गहलोत ने बच्चों के साथ बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने बच्चों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए खूब पढ़ाई व मेहनत करने के लिए भी प्रेरित किया।

Ashok Gehlot celebrated Diwali with children in CM House Jaipur
बच्चे के साथ गहलोत और उनकी पत्नी। - फोटो : सोशल मीडिया

सीएम गहलोत ने बच्चों से कहा कि राज्य सरकार आपके साथ खड़ी है। जीवन में चुनौतियां आती रहती हैं, लेकिन हमें फिर भी आगे बढ़ना होगा और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास करने होंगे। इसके बाद गहलोत ने बच्चों के साथ भोजन किया और उन्हें उपहार भी भेंट किये।  

Ashok Gehlot celebrated Diwali with children in CM House Jaipur
सीएम गहलोत ने बच्चों के साथ खाया खाना। - फोटो : अमर उजाला

अलवर से आई प्रिया और पायल ने कहा, मुख्यमंत्री आवास पर आकर बहुत खुशी हुई है। मम्मी-पापा के जाने के बाद हम अकेले हो गए थे, लेकिन सरकार ने हमारा साथ दिया। हमें जीने की राह दिखाई और शिक्षा के लिए खर्च उठाकर हमें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सरकार द्वारा 1 लाख रुपये की सहायता हमें समय पर मिल गई थी। कुछ समय पहले 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर 5 लाख रुपये की सहायता भी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashok Gehlot celebrated Diwali with children in CM House Jaipur
सीएम हाउस में जुटे 200 से ज्यादा बच्चे। - फोटो : सोशल मीडिया

टोंक से आए सोनू बैरवा ने कहा, मैं स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र हूं और फौजी बनना चाहता हूं। सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी मुझे सोशल मीडिया द्वारा मिली है। इसी तरह डूंगरपुर की दिव्यांशी ने कहा कि कि सरकार की योजनाओं से हमें बहुत मदद मिली हैं। मुझे उम्मीद है कि आगे भी सरकार हमारी इसी तरह सहायता करती रहेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed