{"_id":"62988bd0b0d4a731c9273596","slug":"all-you-need-to-know-about-baran-rajasthan-tourist-places","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मिनी खजुराहो यहां है, औरंगजेब के कारण राजकुमारी ने मौत चुनी तो नाम पड़ा 'कन्या दह विलासगढ़', देखें तस्वीरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मिनी खजुराहो यहां है, औरंगजेब के कारण राजकुमारी ने मौत चुनी तो नाम पड़ा 'कन्या दह विलासगढ़', देखें तस्वीरें
हरी भरी वादियों और घाटियों से घिरा संपदा युक्त पहाड़ियों के बीच स्थित है बारां। यहां प्राचीन युग के अवशेष यंत्र-तंत्र बिखरे पड़े हैं। जिले का इतिहास 14 वीं शताब्दी का माना जाता है, जब सोलंकी राजपूतों ने यहां शासन किया था। 1949 में राजस्थान के पुनर्गठन के समय बारां कोटा का मुख्य आंचलिक कार्यक्षेत्र बना और 1991 में इसे जिला बनाया गया। बारां की प्राकृतिक सुंदरता, शक्तिशाली किले, सुंदर मंदिर समूह और इसकी वास्तुकला दर्शनीय है। आज हम आपको शहर के 13 प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे, आइए जानते हैं...
2 of 14
रामगढ़ भंडदेवरा मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
रामगढ़ भंडदेवरा मंदिर
10वीं शताब्दी का यह एक प्राचीन मंदिर माना जाता है। इसकी वास्तुकला की शैली खजुराहो शैली से मिलती जुलती है, इसी लिए इसे राजस्थान का 'मिनी खजुराहो' भी कहा जाता है। एक छोटे तालाब के किनारे बसा यह मंदिर अन्य मंदिरों से अनूठा है। यहां प्रसाद के तौर पर एक देवता को मिठाई और सूखे फल चढ़ाए जाते हैं तो दूसरे आराध्य की सेवा में मांस मदिरा का भोख लगाया जाता है।
3 of 14
शाहबाद किला
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहबाद किला
16वीं शताब्दी में चौहान राजपूत मुक्तमनी देव ने इस किले का निर्माण कराया था। घने जंगली इलाके में सीना ताने यह किला कुंड कोह घाटी से घिरा है। इतिहास के अनुसार इस किले की रक्षा के लिए 18 शक्तिशाली तोपें स्थापित की गईं थीं, जिनमें एक तोप की लंबाई 19 फुट थी। एक रोचक तथ्य यह भी है कि मुगल सम्राट औरंगजेब का वास भी यहां कुछ समय के लिए रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
शाहबाद की शाही जामा मस्जिद
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहबाद की शाही जामा मस्जिद
यह मस्जिद अपने वास्तुशिल्प के लिए प्रसिद्ध है। इसका प्रारूप दिल्ली की जामा मस्जिद को देखकर बनाया गया। यह अपने सुंदर मेहराबों और स्तम्भों के कारण जानी जाती है।
विज्ञापन
5 of 14
शेरगढ़ किला
- फोटो : सोशल मीडिया
शेरगढ़ किला
परवन नदी के किनारे स्थित शेरगढ़ किला पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। कई राजवंशों के शासन करने के बाद शेर शाह सूरी ने इस पर कब्जा कर लिया। जिससे इसका नाम शेरगढ़ किला पर गया। इसका मूल नाम कोषवर्धन था। 790 ईस्वी का एक शिलालेख शेरगढ़ किले के भव्य इतिहास को दर्शाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।