{"_id":"6023ab1d8ebc3ed1ae087d63","slug":"know-what-iqbal-singh-parents-said-on-his-arrest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए दिल्ली हिंसा के इनामी आरोपी इकबाल सिंह के बारे में, निजी जिंदगी में अलग है किरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए दिल्ली हिंसा के इनामी आरोपी इकबाल सिंह के बारे में, निजी जिंदगी में अलग है किरदार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 10 Feb 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इकबाल सिंह और उनके माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार देर रात होशियारपुर से जिस इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया है, वह लुधियाना का रहने वाला है। लुधियाना के न्यू अशोक नगर में उसके घर में केवल उसके बुजुर्ग माता पिता ही मौजूद हैं। उसकी पत्नी और दो बच्चियां घर पर नहीं हैं। इकबाल कथावाचक के तौर पर काम करता है।
2 of 5
इकबाल सिंह के माता पिता
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली स्पेशल सेल ने इकबाल सिंह को मंगलवार रात होशियारपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इकबाल 26 जनवरी को लाल किले में बड़ी वारदात करने की फिराक में था। उस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से 50 हजार का इनाम रखा गया था।
3 of 5
इकबाल सिंह।
- फोटो : ANI
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी को इकबाल सिंह फेसबुक पर लगातार लाइव होकर लोगों को भड़का रहा था। क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने यह खुलासा किया है। वहीं इकबाल सिंह की गिरफ्तारी की बात पता चलते ही बुजुर्ग माता-पिता सन्न रह गए। इकबाल सिंह के पिता सरदार सिंह का कहना है कि किसान आंदोलन में क्या हो रहा है, लाल किले पर क्या हुआ, उन्हें कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लाल किले पर हिंसा।
- फोटो : फाइल फोटो
वहीं गणतंत्र दिवस से पहले वह घर में यह कह कर गया था कि वह किसान आंदोलन में जा रहा है। टीवी देखने का उन्हें कोई शौक नहीं है, इसलिए उन्हें नहीं पता कि गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किले में क्या हुआ। इकबाल की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी दसवीं और छोटी बेटी चौथी क्लास में पढ़ती है। बुधवार सुबह थाना सलेमटाबरी पुलिस उनके घर पर आई थी। उनसे ही पता चला है कि उनके बेटे को होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
लाल किले पर हिंसा
- फोटो : फाइल फोटो
थाना सलेमटाबारी प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि उन्हें इस मामले के बारे में मंगलवार सुबह पता चला। कुछ अफवाहें थी कि दिल्ली पुलिस ने रेड की है। वह इस बात की जांच करने के लिए इकबाल सिंह के घर पर गए थे। वहां पर उसके सिर्फ उसके माता पिता ही थे। उसका एक छोटा भाई भी है, जो उसी गली में रहता है और एक ढाबे पर काम करता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।