फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुगाड़: कोरोना के कारण हो रही थी बच्चों की पढ़ाई, शिक्षक ने निकाला पढ़ाने का नया तरीका, सरकार को दी हिदायत 

Fri, 30 Apr 2021 07:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 30 Apr 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
A Teacher Teach his Students in A Bus At Jalandhar of Punjab
शिक्षक एमपी सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पंजाब सरकार ने कई बंदिशें लगाई हुई हैं। इन्हीं बंदिशों के कारण कोचिंग सेंटर भी बंद हैं। ऑनलाइन क्लासें लगाई जा रही हैं। वहीं बसों में सफर पर कोई  पाबंदी नहीं है। ऐसे में जालंधर के एक शिक्षक ने विद्यार्थियों को पढ़ाने का एक नया जुगाड़ खोज निकाला है।  शहर के प्रो़ एमपी सिंह ने बस के अंदर बच्चों की क्लास ली। कोचिंग फेडरेशन के जिला प्रधान और केमिस्ट्री गुरु के संचालक प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा कि जिस यूके स्ट्रेन ने भारत में तबाही मचाई है, उस यूके में भी पढ़ाई बंद नहीं की गई है। क्लास में 10 बच्चे पहुंचे थे। एमपी सिंह ने कहा कि उन्होंने यह विरोध इसलिए किया ताकि पंजाब सरकार तक अपनी आवाज पहुंचा सकें कि कोचिंग सेंटर बंद होने से बच्चों की पढ़ाई खराब हो रही है। सरकार कोरोना के सख्त नियम तय कर दे लेकिन उन्हें कोचिंग सेंटर खोलने दे।
A Teacher Teach his Students in A Bus At Jalandhar of Punjab
बस में बच्चों की पढ़ाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर बस स्टैंड पर प्रो़ एमपी सिंह ने स्कूल बस के भीतर स्टूडेंट्स की क्लास लगाई और उनको पढ़ाया। एमपी सिंह ने कहा कि क्लास बंद हैं लेकिन बसें तो चल रही हैं। इसी कारण उन्होंने बस में पढ़ाई करवाई। बच्चों की पढ़ाई  खराब न हो, इसलिए उन्होंने ये तरीका अपनाया है।
A Teacher Teach his Students in A Bus At Jalandhar of Punjab
बस में पढ़ने आए बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं बस में पढ़ने आए बारहवीं क्लास के बच्चों ने भी कहा कि ऑनलाइन क्लास से उन्हें फायदा नहीं हो रहा। कभी उनका नेट ढंग से नहीं चलता तो कभी कंप्यूटर या मोबाइल खराब हो जाता है। ऐसे में उनकी पढ़ाई बर्बाद हो रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
A Teacher Teach his Students in A Bus At Jalandhar of Punjab
बस में पढ़ रहे बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एमपी सिंह ने कहा कि सरकार ने बसों में 50 फीसदी यात्रियों को बैठने की छूट दी है। इसलिए वे 52 सीट की बस में सिर्फ 10 बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को एतराज न हो तो वे आगे भी और बच्चों को बुलाकर बस में ही कोचिंग सेंटर चलाने को तैयार हैं। 
 
विज्ञापन
A Teacher Teach his Students in A Bus At Jalandhar of Punjab
बच्चों को पढ़ाते एमपी सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ दिन पहले भी एमपी सिंह ने एक प्रेस वार्ता कर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर कटाक्ष किया था। इससे पहले भी वह सोशल मीडिया पर कैप्टन पर अकसर व्यंग्य कसते हैं। इस दौरान एमपी सिंह ने कहा कि वे बच्चों की पढ़ाई खराब नहीं होने देंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed