फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाइट के ठेकेदार ने अपनी ही परिवार में कर दिया अंधेरा, पत्नी समेत दो बच्चों को मारी गोली, फिर खुद को कर लिया शूट

Sat, 06 Feb 2021 06:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Feb 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Punjab : A Man commit suicide after killing his two children at Faridkot
कर्ण कटारिया अपने परिवार के साथ। - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के एक ठेकेदार ने काम में घाटा होने पर एक खौफनाक कदम उठा लिया। फरीदकोट में फिरोजपुर रोड पर स्थित नारायण नगर में शनिवार सुबह करीब चार बजे युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी और दो बच्चों को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। गोली लगने से युवक और दोनों बच्चों की मौत हो गई। मृतक की पत्नी जिंदगी और मौत के बीच में झूल रही है। 

 
Punjab : A Man commit suicide after killing his two children at Faridkot
अपने बच्चों के साथ कर्ण। - फोटो : फाइल फोटो
जानकारी के अनुसार पावरकॉम में मालवा क्षेत्र से सम्बंधित कई जिलों में शिकायत केंद्रों का ठेका लेने वाली कंपनी के मालिक कर्ण कटारिया उर्फ आशु (35) के पास कुछ शहरों में स्ट्रीट लाइट्स का ठेका था। सूत्रों के अनुसार ठेके में घाटे के बावजूद कुछ विरोधियों द्वारा उसकी शिकायतें की जा रही हैं। परेशान होकर शनिवार सुबह चार बजे उसने दोनों बच्चों बेटे रोईसी (7) और बेटी जोईसी (3) के सिर में गोली मारी। इसके बाद उसने पत्नी शीनम (32) के मुंह पर गोली मारी और फिर अपने सिर में गोली मारकर जान दे दी। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने कर्ण और शीनम को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां से कर्ण को लुधियाना रेफर किया गया लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बाद में उसकी पत्नी शीनम को भी लुधियाना रेफर कर दिया गया।  
 
Punjab : A Man commit suicide after killing his two children at Faridkot
अस्पताल में भर्ती शीनम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, इस घटना के पीछे के असल कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन परिवारिक सूत्रों का दावा है कि कारोबार में घाटा पड़ने व विरोधियों के शिकायतें करने से परेशान होकर कर्ण ने यह कदम उठाया है। कर्ण ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है हालांकि उसके बारे में पुलिस कोई खुलासा नहीं कर रही है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab : A Man commit suicide after killing his two children at Faridkot
जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सेवा सिंह मल्ली ने बताया कि  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और वारदात में प्रयोग रिवाल्वर को बरामद कर लिया गया है। पुलिस को एक छोटा सा सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने खुदकुशी करने के बारे में लिखा है। साथ ही एक और लाइन लिखी है जिसके बारे में पुलिस उसके दफ्तर के रिकार्ड को वेरीफाई कर रही है जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि अभी जांच जारी है और परिवार के बयान लिखे जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Punjab : A Man commit suicide after killing his two children at Faridkot
फरीदकोट में जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजनीति से जुड़े लोगों के दबाव की भी आशंका 
इस केस में पुलिस जांच प्रभावित होने का दावा करते हुए कोई खुलासा करने को तैयार नहीं है लेकिन सूत्रों के माने तो कर्ण कटारिया पर राजनीति से जुड़े कुछ नेता ने दबाव बनाया हुआ था। चूंकि कर्ण की कंपनी के पास पावरकॉम के शिकायत केंद्रों का ठेका था जहां पर उसके पास सैकड़ों कर्मचारी काम करते हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपने चहेतों को नौकरी दिलवाने के लिए दबाव बनाए हुए थे। फरीदकोट जिले में पिछले चार माह के दौरान बिजनेस के घाटे के कारण किसी परिवार के सामूहिक तौर पर खुदकुशी करने का यह दूसरा मामला है। पिछले साल अक्टूबर के दौरान गांव कलेर में एक भठ्ठे पर काम करने वाले राजस्थान के धर्मपाल ने अपनी पत्नी, बेटा व बेटी को आग लगाकर खुद को भी आग लगा ली थी जिसके चलते चारों की मौत हो गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed