सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कंचन कुमारी की हत्या हो गई है। कंचन कुमारी का शव बठिंडा में बुधवार देर शाम को चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से मिला। कंचन कुमारी का इंस्टाग्राम पर कमल काैर भाभी नाम से अकाउंट था। उसके तीन लाख 76 हजार फाॅलोअर्स हैं।
2 of 5
kamal kaur
- फोटो : Instagram
कंचन कुमारी लक्ष्मण बस्ती, लुधियाना की रहने वाली थी। वह नाै जून को अपनी मां को कहकर निकली थी कि वह बठिंडा में प्रमोशनल इवेंट के लिए जा रही है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में हिंदू व्यापारी की हत्या: कार्यालय में मारी गई गोली, प्रमुख व्यवसायियों में शामिल थे सतविंदर शर्मा
3 of 5
kamal kaur
- फोटो : Instagram
दस जून को उसकी हत्या हो गई। 11 जून को उसकी लाश गाड़ी से बरामद हुई। अधिकारियों को संदेह है कि उसकी हत्या कहीं और की गई है और फिर शव कार में डालकर अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कर दी गई। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में शव मिला, उस पर लुधियाना नंबर लगा हुआ है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि यह नंबर जाली भी हो सकता है।
4 of 5
kamal kaur
- फोटो : Instagram
कंचन कुमारी अपनी उत्तेजक तस्वीरों और वीडियो के लिए फेमस थी। उसकी माैत की खबर से उसके फाॅलोअर्स में निराशा है।
कंचन कुमारी ने इंस्टाग्राम पर तीन दिन पहले आखिरी पोस्ट की थी। इसमें उसने लिखा-कोई भावना नहीं, कोई प्यार नहीं, कोई बकवास नहीं। जो बचा है वह सिर्फ शक, शक और शक है।