{"_id":"684a563f861ef756db06a922","slug":"punjabi-businessman-murdered-in-canada-shot-in-office-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में हिंदू व्यापारी की हत्या: कार्यालय में मारी गई गोली, प्रमुख व्यवसायियों में शामिल थे सतविंदर शर्मा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कनाडा में हिंदू व्यापारी की हत्या: कार्यालय में मारी गई गोली, प्रमुख व्यवसायियों में शामिल थे सतविंदर शर्मा
Thu, 12 Jun 2025 09:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 12 Jun 2025 09:57 AM IST
सार
मृतक की पहचान एब्सफोर्ड के सतविंदर शर्मा के रूप में हुई है। वह एक प्रमुख व्यवसायी थे, जो डायमंड लेबर कॉन्ट्रैक्टर्स फर्म के तहत एक लेबर कॉन्ट्रैक्टर और प्रॉपर्टी डेवलपर थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के सरी में सरे-फ्लीटवुड क्षेत्र में दो अज्ञात हमलावरों ने एक हिंदू व्यवसायी की उसके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी। सरे पुलिस सेवा द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 3:45 बजे 160 स्ट्रीट के पास 84 एवेन्यू पर हुई। यह स्थान फ्लीटवुड सामुदायिक केंद्र के बहुत करीब है।
सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्हें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। पुलिस और पैरामेडिक्स के प्रयासों के बावजूद घायल को बचाया नहीं जा सका।
सरे पुलिस का कहना है कि एकीकृत हत्या जांच दल ने जांच अपने हाथ में ले ली है। शहर में 2025 में यह गोलीबारी की तीसरी घटना है। पुलिस ने अभी तक घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान नहीं की है, लेकिन सामुदायिक सूत्रों ने पीड़ित की पहचान एब्सफोर्ड के सतविंदर शर्मा के रूप में की है। वह एक प्रमुख व्यवसायी थे, जो डायमंड लेबर कॉन्ट्रैक्टर्स फर्म के तहत एक लेबर कॉन्ट्रैक्टर और प्रॉपर्टी डेवलपर थे। उन्हें कुछ साल पहले जबरन वसूली करने वालों के फोन आए थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ताजा घटना जबरन वसूली या किसी गैंगस्टर से जुड़ी है या नहीं।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से 1-877-551-4448 पर आईहिट से संपर्क करने को कहा है। सतविंदर शर्मा की हत्या ने समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है।
कुछ दिन पहले एक अन्य व्यवसायी और लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार के रिफ्लेक्शन बैंक्वेट हॉल पर भी गोलीबारी की गई थी। हालांकि सतविंदर शर्मा पर हमला और सतीश कुमार के रिफ्लेक्शन हॉल पर गोलीबारी का आपस में कोई संबंध नहीं है और न ही ये परिवार संबंधित हैं, लेकिन इस घटना को फिरौती की घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले ब्रैंपटन में फिरौती न देने पर व्यवसायी हरजीत सिंह ढड्डा की हत्या के आरोप में डेल्टा के एक घर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।