धर्मनगरी में जैसे कोई डरावनी कहानी दोबारा दोहराई जा रही हो। सवा माह पहले सांवला गांव में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था और अब पिहोवा रोड पर एक और पत्नी ने खुद चाकू उठाया, पति का पेट चीर डाला और फिर छत से कूद गई। दोनों घटनाओं में रिश्ते सिर्फ नाम के रह गए थे। विश्वास की जगह शक ने ले ली है, प्यार की जगह खून ने।
18 जुलाई की वह रात अभी लोगों के जेहन में ताजा है। राजकुमार उर्फ राजू (42) अपनी किराना-फास्ट फूड की दुकान चलाते थे। बीस साल पुरानी शादी, दो बच्चे सब कुछ सामान्य लग रहा था लेकिन इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ एक प्रेम संबंध सब कुछ बदलने वाला था।
2 of 10
अस्पताल में भर्ती आरोपी महिला से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुबई में काम करने वाले मोहित से सुषमा की बातचीत शुरू हुई। फोन कॉल बढ़े, मुलाकातें हुईं और फिर रिश्ता गहरा हो गया। राजू को शक हुआ तो घर में झगड़े शुरू हो गए। सुषमा ने सब मोहित को बता दिया। मोहित ने पहले पूरा परिवार अपना बना लिया।
3 of 10
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सास को बहन कहकर, पिता की दुकान पर घंटों बैठकर, राजू को शराब पिला-पिलाकर दोस्ती निभाते हुए। फिर 18 जुलाई की रात खेतों में शराब पिलाई, परने से गला घोंटा और शव गुरुद्वारे के पास फेंक दिया।
4 of 10
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल में हैं सुषमा और मोहित
सीसीटीवी ने पकड़ लिया। सुषमा और मोहित दोनों जेल में हैं। अब महज सवा माह बाद वही धर्मनगरी सुर्खियों में है। पिहोवा रोड पर किराये के मकान में रहने वाले राजेश कुमार (47) मजदूरी करते थे। पत्नी बिमला घर संभालती थी। शराब की लत, रोज के झगड़े और मारपीट आम बात थी।
5 of 10
अस्पताल में भर्ती आरोपी महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार शाम फिर विवाद हुआ। इस बार बिमला का गुस्सा काबू से बाहर हो गया। उसने चाकू उठाया और राजेश के पेट में इतनी जोर से घोंपा कि 37 सेंटीमीटर लंबा घाव हो गया। आंतें और किडनी बाहर निकल आईं। इसके बाद वह छत से कूद गई। गंभीर रूप से घायल बिमला अस्पताल में है।