{"_id":"67d4f6b308660900b702748e","slug":"lady-constable-sapna-murder-by-husband-army-man-in-panchkula-mansa-body-was-disposed-of-near-devi-area-2025-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही का कत्ल: 5:18 पर गाड़ी में लाश डालकर निकला फौजी पति; 7 बजे पैदल वापस आया; CCTV में पूरा घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही का कत्ल: 5:18 पर गाड़ी में लाश डालकर निकला फौजी पति; 7 बजे पैदल वापस आया; CCTV में पूरा घटनाक्रम
Sat, 15 Mar 2025 10:11 AM IST
शाहरुख खान
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:11 AM IST
सार
पंचकूला में चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल सपना की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके फौजी पति ने की थी। आरोपी शव को कार में लेकर रातभर घूमता रहा और 25 किमी. दूर पंचकूला में छोड़कर फरार हो गया। सपना की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
Lady Constable sapna murder
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल सपना की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। महिला कांस्टेबल की हत्या उसके फौजी पति ने की थी। योजना के तहत आरोपी पत्नी की लाश को कार में डालकर रातभर घूमा, इसके बाद 25 किलोमीटर दूर पंचकूला में ठिकाने लगाकर भाग गया।
महिला कांस्टेबल की हत्या
- फोटो : File
हाथ में पहने हुए थे सफेद रंग के दस्ताने
पत्नी हत्या के बाद आरोपी परविंदर ने प्लानिंग के साथ लाश कार में डालकर पंचकूला पहुंचाया था। यह खुलासा घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हुआ है। आरोपी नयागांव स्थित शिवालिक विहार से सुबह 5:18 पर घर से लाश गाड़ी में डालकर निकला। इस दौरान उसने हाथ में सफेद रंग के दस्ताने पहने हुए थे। पीछे की सीट पर लाल रंग का कंबल दिख रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी
- फोटो : संवाद
दो दिन पहले ही बंद कर दिए थे घर के सीसीटीवी कैमरे
पड़ताल में यह भी सामने आया है कि आरोपी परविंदर ने दो दिन पहले ही घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। पड़ोसियों के कैमरे की तार भी काट दिए थे, परंतु कुछ कैमरों को उसे पता नहीं चला था। उनमें वारदात कैद हो गई।
पूरी प्लानिंग के तहत आरोपी शव को 6:34 पर ठिकाने लगाने के बाद घर लौट आया। लौटते समय परविंदर पैदल था, जबकि वह कार लेकर गया था। घर लौटने के बाद 6:42 बजे उसने मोबाइल फोन को ऑन किया। आरोपी कार पर नजर रखने के लिए दिन भर कार के आसपास ही चक्कर लगाता रहा। जिसकी पुष्टि मोबाइल टावर से हो रही है।

डिनर करके घर आए थे सपना और परविंदर
सूत्रों ने बताया कि 10 मार्च की रात सपना और परविंदर ने एक साथ डिनर किया था। रात करीब 10 बजे कार घर पर आती हुई दिखाई दे रही है। आरोपी के घर पर कैमरे लगे हुए हैं। वहीं सपना के घर में टेबल पर केक भी पड़ा था। आरोपी सुबह साढ़े 6 के करीब जींस की पैंट डालकर पैदल आता हुआ दिखाई दे रहा है।
सूत्रों ने बताया कि 10 मार्च की रात सपना और परविंदर ने एक साथ डिनर किया था। रात करीब 10 बजे कार घर पर आती हुई दिखाई दे रही है। आरोपी के घर पर कैमरे लगे हुए हैं। वहीं सपना के घर में टेबल पर केक भी पड़ा था। आरोपी सुबह साढ़े 6 के करीब जींस की पैंट डालकर पैदल आता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल की हत्या
- फोटो : File
सोमवार रात को हुई थी सपना की हत्या
महिला सिपाही की हत्या 10 मार्च यानि सोमवार रात 10 से सुबह 5:42 के बीच में हुई थी। सपना रात को 12 मार्च को राष्ट्रपति की ड्यूटी के चलते चंडीगढ़ पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में ड्यूटी के लिए बात कर रही थी। इससे साफ है कि आरोपी ने रात 10 बजे के बाद ही पत्नी की हत्या की थी। पुलिस चंडीगढ़ से पंचकूला के रूट की जांच कर रही है कि आखिर वह किन रास्तों से चंडीगढ़ आया था।