फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होशियारपुर में हादसा: देर रात धमाके से गूंजा मंडियाला, नींद से उठकर भागे लोग... दूर तक दिखा आग का तांडव

Sat, 23 Aug 2025 11:04 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 11:04 AM IST
सार

होशियारपुर में देर रात 10 बजे हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट से कुछ दूरी पर एलपीजी टैंकर वाहन की टक्कर से पलट गया और उसमें आग लग गई।

विज्ञापन
Accident in Hoshiarpur Mandiyalan reverberated with blast late night
टैंकर में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
होशियारपुर में शुक्रवार देर रात होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर एक एलपीजी टैंकर में भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। 


हादसा देर रात करीब दस बजे हुआ। गांव मंडियाला स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट से कुछ दूरी पर जालंधर होशियारपुर हाईवे पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। 
Accident in Hoshiarpur Mandiyalan reverberated with blast late night
टैंकर में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
मंडियाला के पास प्लांट की ओर जा रहा टैंकर महिंद्रा पिकअप से टकराकर पलटा। पलटने के कारण टैंकर में से तेजी से गैस लीक हुई और देखते ही देखते आसपास के इलाके में फैल गई और उसमें आग लग गई जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहे वाहन और आसपास स्थित दुकानें व घर भी आ गए। 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में फर्जी मेजर गिरफ्तार: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगता था, सैल्यूट मारने वाले पुलिसकर्मियों ने ही पकड़ा
Accident in Hoshiarpur Mandiyalan reverberated with blast late night
टैंकर में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
लोगों का कहना है कि भीषण आग के चलते आसपास के घरों में रखे कुछ सिलेंडर भी फटे जिससे आग और तेजी से भड़की। हादसे में आसपास की दुकानों और घरों में रहने वाले बड़ी संख्या में लोग झुलस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Accident in Hoshiarpur Mandiyalan reverberated with blast late night
टैंकर में लगी आग - फोटो : संवाद
सिविल अस्पताल होशियारपुर से सभी एंबुलेंस व बड़ी संख्या में निजी एंबुलेंस भी घायलों को लाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
Accident in Hoshiarpur Mandiyalan reverberated with blast late night
धरने पर बैठे लोग - फोटो : संवाद
मंडियालां में एलपीजी टैंकर में हुए ब्लास्ट के बाद गुस्साए हुए लोगों ने सुबह घटनास्थल के पास धरना लगा दिया। धरनाकारियों का कहना था कि वह लंबे समय से वाटरिंग प्लांट को यहां से कहीं दूर शिफ्ट किए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसके चलते ऐसे हादसों  की आशंका हर वक्त बनी रहती है। उनका कहना था कि गैस से लगे टैंकर अक्सर इस सड़क पर दौड़ते हैं जिससे आसपास की आबादी को हमेशा खतरा बना रहता है। उनका आरोप था कि टैंकर चालक प्लांट में टैंकर पार्क ना करके अक्सर सड़क के दोनों और टैंकर पार्क किए रहते हैं जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed