फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमबख्त इश्क: सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी युवक से हुआ प्यार, भारतीय पति ने पढ़वा दिया पत्नी का निकाह 

Mon, 29 Nov 2021 03:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Nov 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
Woman from Kolkata got married with her lover in Pakistan
अटारी बॉर्डर। - फोटो : अमर उजाला

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गए जत्थे के साथ गई कोलकाता की महिला ने पाकिस्तान में अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। महिला ने अपने पति की अनुमति से प्रेमी के साथ पुलिस की मौजूदगी में लाहौर की मस्जिद में निकाह किया। इससे पहले महिला ने वहां इस्लाम धर्म कबूल किया। महिला और उसका पहला पति दोनों ही मूक बधिर हैं। महिला का दूसरा पति मूक बधिर है। हालांकि शादी के बाद पाकिस्तान सरकार द्वारा वहां रहने की मंजूरी नहीं दिए जाने पर महिला अपने भारतीय पति के साथ वाघा-अटारी सरहद के रास्ते वापस कोलकाता लौट गई।



24 नवंबर को लाहौर में हुई शादी
पासपोर्ट के मुताबिक कोलकाता की रहने वाली महिला का जन्म लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में हुआ। वह 17 नवंबर को अटारी के रास्ते सीमा पार कर पाकिस्तान में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व में हिस्सा लेने के लिए जत्थे के साथ गई थी। सूत्रों के मुताबिक 23 नवंबर को जब जत्था लाहौर पहुंचा, तो महिला वहां के मोहम्मद इमरान के पास पहुंच गई। उसने दस्तावेज तैयार करवाए और 24 नवंबर को इमरान के साथ लाहौर में शादी कर ली। शादी से पहले उसने इस्लाम कबूल किया और अपना नाम प्रवीण सुल्ताना रखा। 

Woman from Kolkata got married with her lover in Pakistan
भारतीय महिला ने पाकिस्तानी प्रेमी से किया निकाह। - फोटो : प्रतीकात्मक

शादी के बाद इस महिला और उसके पाकिस्तानी पति ने लाहौर की अदालत में अपील दायर करते हुए महिला के पाकिस्तान में रहने की इजाजत मांगी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। जिसके बाद यह महिला अपने भारतीय पति के साथ लौट आई। यहां पहुंचने के बाद  उसने पाकिस्तान का वीजा अप्लाई करने के संकेत दिए। दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह सरना ने कहा कि इस तरह का कदम भविष्य के लिए खतरा हो सकता है।



 
Woman from Kolkata got married with her lover in Pakistan
प्रेम विवाह। - फोटो : प्रतीकात्मक

जानकारी के मुताबिक कोलकाता की रहने वाली महिला दो साल पहले सोशल मीडिया पर इमरान के संपर्क में आई। दोनों चैटिंग करने लगे और दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद से ही वह पाकिस्तान जाने का प्रयास कर रही थी। 17 नवंबर को जत्थे के साथ वह पाकिस्तान जाने में सफल हो गई। यह पहला मामला नहीं जिसमें भारतीय महिला ने पाकिस्तान के  युवक से शादी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman from Kolkata got married with her lover in Pakistan
प्रेम विवाह। - फोटो : प्रतीकात्मक

24 अक्तूबर 2018 को बठिंडा की विवाहिता व दो बच्चों की मां को गुजरांवाला (पाकिस्तान) के रहने वाले मोहम्मद सुलेमान के साथ सोशल मीडिया पर प्यार हो गया। यह महिला भी जत्थे के साथ पाकिस्तान गई। वहां इसने सुलेमान के साथ शादी कर दी। 12 अप्रैल 2019 को होशियारपुर निवासी तीन बच्चों की मां भी पाकिस्तान गई और वहां पहुंचने के चार दिन बाद ही लाहौर के मोहम्मद आजम के साथ शादी कर ली। इसी तरह 23 नवंबर 2019 को करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते हरियाणा की महिला सीमा पार करके पाकिस्तान में अपने फेसबुक फ्रेंड अब्बास मुख्तार के पास पहुंच गई। पाक रेंजर्स की इस पर नजर पड़ने पर उसे पकड़ लिया गया और बीएसएफ को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Woman from Kolkata got married with her lover in Pakistan
प्रेम विवाह। - फोटो : प्रतीकात्मक

इसी तरह 11 दिसंबर 2019 को अमृतसर का जतिंदर सिंह करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान में पंजाब यूनिवर्सिटी, लाहौर की अपनी दोस्त (छात्रा) आशिया रफीक से मिलने पहुंचा था। पाक रेंजर्स की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और बीएसएफ की फ्लैग मीटिंग में एतराज जताकर उसे बीएसएफ के हवाले कर दिया। इससे पहले 2018 में पाकिस्तान का हिंदू युवक विक्की जत्थे के साथ भारत आया था और अपनी फेसबुक फ्रेंड के पास गुजरात पहुंच गया, जहां से पुलिस ने उसे पकड़ कर पाकिस्तान भेज दिया। पिछले समय के दौरान इस तरह के मामले सामने आने पर भारत सरकार ने जत्थे के साथ अकेली लड़की या महिला के जाने पर रोक लगा दी थी। इसकी जानकारी इस महिला को थी, तो वह जत्थे में अपने पति को भी साथ लेकर गई, ताकि उसे किसी तरह की परेशानी पेश नहीं आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed