फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तलाश : केवल नाम के सहारे 17 साल बाद बेटी ने ढूंढ ली मां, पुलिस यूं बनी मददगार 

Sat, 20 Mar 2021 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 Mar 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
A Girl found her mother after 17 years in Punjab
अमृतसर में मां 17 साल बाद मिली बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माता पिता के बीच अलगाव का दंश पंजाब की नवप्रीत कौर को 17 साल झेलना पड़ा। जब वह महज पांच साल की थीं तो मां उसे छोड़ कर चली गई थी। नन्ही नवप्रीत के पास न मां की तस्वीर थी और न नंबर। इसके बावजूद उसने अपने हौसले से मां को ढूंढ निकाला। इस काम में उसे पुलिस का पूरा सहयोग मिला। 
A Girl found her mother after 17 years in Punjab
अमृतसर में मां बेटी का मिलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर की रहने वाली नवप्रीत कौर की माता अमरजीत कौर और उसके पिता बलबीर सिंह का तलाक हो गया था। तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी बलबीर सिंह के पास चली गई। इसके बाद अमरजीत कौर अमृतसर वापस चली गई। 
 
A Girl found her mother after 17 years in Punjab
अमृतसर में 17 साल बाद मिली मां बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माता पिता के तलाक के समय नवप्रीत केवल पांच साल की थी। छोटी सी नवप्रीत मां की कमी हर पल महसूस करती थी। चाहने के बावजूद नवप्रीत मां से नहीं मिल पा रही थी। अमरजीत कौर को ढूंढना मुश्किल था क्योंकि न तो उनकी तस्वीर नवप्रीत के पास थी और न ही कोई संपर्क नंबर था। नवप्रीत केवल अपनी मां को उनके नाम से जानती थी। इसी नाम के सहारे वह फिरोजपुर से अमृतसर आ गईं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
A Girl found her mother after 17 years in Punjab
अमृतसर में मां 17 साल बाद मिली बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनी मां को ढूंढने के लिए उसने पुलिस का सहारा लिया और मां को ढूंढ निकाला। पुलिस के मुताबिक नवप्रीत कौर उनके पास आई और उसने अपनी कहानी बताई। 
 
विज्ञापन
A Girl found her mother after 17 years in Punjab
अमृतसर में 17 साल बाद मिली मां बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ी मेहनत कर केवल नाम के सहारे महिला को ढूंढकर मां-बेटी को मिलाया गया। 17 साल बाद जब मां बेटी मिली तो खुशी के मारे दोनों कुछ बोल ही नहीं पाई। दोनों की आंखों से बहते आंसुओं ने डेढ़ दशक के गिले शिकवे भुला दिए।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed