{"_id":"6055db368e052b5b94004954","slug":"a-girl-found-her-mother-after-17-years-in-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तलाश : केवल नाम के सहारे 17 साल बाद बेटी ने ढूंढ ली मां, पुलिस यूं बनी मददगार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाश : केवल नाम के सहारे 17 साल बाद बेटी ने ढूंढ ली मां, पुलिस यूं बनी मददगार
Sat, 20 Mar 2021 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Mar 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर में मां 17 साल बाद मिली बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता पिता के बीच अलगाव का दंश पंजाब की नवप्रीत कौर को 17 साल झेलना पड़ा। जब वह महज पांच साल की थीं तो मां उसे छोड़ कर चली गई थी। नन्ही नवप्रीत के पास न मां की तस्वीर थी और न नंबर। इसके बावजूद उसने अपने हौसले से मां को ढूंढ निकाला। इस काम में उसे पुलिस का पूरा सहयोग मिला।
अमृतसर में मां बेटी का मिलन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर की रहने वाली नवप्रीत कौर की माता अमरजीत कौर और उसके पिता बलबीर सिंह का तलाक हो गया था। तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी बलबीर सिंह के पास चली गई। इसके बाद अमरजीत कौर अमृतसर वापस चली गई।
अमृतसर में 17 साल बाद मिली मां बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माता पिता के तलाक के समय नवप्रीत केवल पांच साल की थी। छोटी सी नवप्रीत मां की कमी हर पल महसूस करती थी। चाहने के बावजूद नवप्रीत मां से नहीं मिल पा रही थी। अमरजीत कौर को ढूंढना मुश्किल था क्योंकि न तो उनकी तस्वीर नवप्रीत के पास थी और न ही कोई संपर्क नंबर था। नवप्रीत केवल अपनी मां को उनके नाम से जानती थी। इसी नाम के सहारे वह फिरोजपुर से अमृतसर आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में मां 17 साल बाद मिली बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनी मां को ढूंढने के लिए उसने पुलिस का सहारा लिया और मां को ढूंढ निकाला। पुलिस के मुताबिक नवप्रीत कौर उनके पास आई और उसने अपनी कहानी बताई।
विज्ञापन
अमृतसर में 17 साल बाद मिली मां बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ी मेहनत कर केवल नाम के सहारे महिला को ढूंढकर मां-बेटी को मिलाया गया। 17 साल बाद जब मां बेटी मिली तो खुशी के मारे दोनों कुछ बोल ही नहीं पाई। दोनों की आंखों से बहते आंसुओं ने डेढ़ दशक के गिले शिकवे भुला दिए।