फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लक्खा सिधाना लाइव : नौ अप्रैल को दिल्ली आएगा दिल्ली हिंसा का आरोपी, लोगों से केएमपी जाम को सफल बनाने की अपील  

Thu, 08 Apr 2021 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Apr 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of Delhi Violence Lakha Sidhana again came live on social media 
लक्खा सिधाना फिर लाइव हुआ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना बुधवा रात को सोशल मीडिया पर लाइव हुआ। लक्खा ने लाइव होकर पंजाब के लोगों से अपील की कि कृषि कानूनों के विरोध में दस अप्रैल को केएमपी रोड दिल्ली को बंद करने के समर्थन में बड़ी संख्या में पहुंचे। लक्खा ने कहा कि वह भी अपने साथियों के साथ नौ अप्रैल को ही मस्तुआणा से दिल्ली पहुंच जाएगा। लक्खा गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हुए बवाल के मामले में मुख्य आरोपी है और पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित कर रखा है। इससे पहले कुंडली बॉर्डर से खुला एलान किया गया था कि किसान आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए लक्खा की मदद ली जाएगी। बुधवार देर रात लाइव हुए वीडियो में लक्खा कह रहा है कि कृषि कानूनों के विरोध में अकेला किसान नहीं बल्कि हर वर्ग के लोग आंदोलन कर रहे हैं। तीनों कानून किसानों के लिए खतरनाक तो हैं ही साथ में हर छोटे बडे़ व्यापारी पर भी बुरा असर डालेंगे। 

 
Accused of Delhi Violence Lakha Sidhana again came live on social media 
लक्खा सिधाना - फोटो : अमर उजाला
लक्खा ने कहा कि कृषि कानून सभी के लिए हानिकारक हैं। इसलिए हर छोटे बडे़ व्यापारी को भी बिना कुछ सोचे समझे किसानों के साथ केएमपी रोड दिल्ली रोकने के लिए दस अप्रैल को पहुंचना चाहिए। ताकि केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके। 
 
Accused of Delhi Violence Lakha Sidhana again came live on social media 
लक्खा सिधाना। - फोटो : फाइल फोटो
लक्खा ने कहा कि अगर सरकार पर दबाव नहीं बनेगा तो किसानों और आम लोगों की मांग नहीं मानी जाएगी। अगर किसी भी सरकार से मांग मनवानी हो तो उस पर दबाव बनाना जरूरी होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Accused of Delhi Violence Lakha Sidhana again came live on social media 
लक्खा सिधाना - फोटो : फाइल फोटो
कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने अब सरकार पर दबाव बनाने के लिए केएमपी एक्सप्रेस वे जाम करने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। केएमपी को 10 अप्रैल को 24 घंटे के लिए जाम किया जाएगा और उसके लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों से पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Accused of Delhi Violence Lakha Sidhana again came live on social media 
deep sidhu and lakha sidhana - फोटो : Amar Ujala
दीप सिद्धू और लक्खा के सवाल पर यमुनानगर में किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा था कि लाल किले पर बवाल के लिए भी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है। हमें किसी के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed