फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amit Shah in Rajasthan: भारत-पाकिस्तान सीमा पर पहुंचे अमित शाह, जवानों के बीच गुजारेंगे रात, कल जाएंगे जोधपुर

Fri, 09 Sep 2022 11:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 09 Sep 2022 11:03 PM IST
सार

Amit Shah in Rajasthan: भारत-पाकिस्तान सीमा पर पहुंचे अमित शाह, जवानों के बीच गुजारेंगे रात, कल जाएंगे जोधपुर

विज्ञापन
Amit Shah in Rajasthan Shah Reaches Jaisalmer India Pakistan Border Jodhpur BJP
केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

Amit Shah in Rajasthan: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय राजस्थान दौरे को लेकर शुक्रवार देर शाम जैसलमेर पहुंचे। जैसलमेर हवाईअड्डे पर केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के महानिदेशक पंकज सिंह और भाजपा के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। हवाईअड्डे से अमित शाह बीएसएफ के डाबला साउथ सेक्टर पहुंचे। आज रात वह यहीं रुकेंगे।

Amit Shah in Rajasthan Shah Reaches Jaisalmer India Pakistan Border Jodhpur BJP
भाजपा नेताओं ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार सुबह 9 बजे अमित शाह हेलिकॉप्टर से तनोट माता मंदिर के लिए रवाना होंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वह यहां  पर्यटन विकास केंद्र का भूमि पूजन करेंगे और अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद हेलिकॉप्टर से जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। 11:10 बजे वह यहां से जोधपुर पहुंचेंगे। 

Amit Shah in Rajasthan Shah Reaches Jaisalmer India Pakistan Border Jodhpur BJP
कल जोधपुर के लिए रवाना होंगे अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर बने तनोट माता मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। नीति आयोग ने इसके लिए 17.67 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके लिए पर्यटन मंत्रालय, राजस्थान पर्यटन विभाग और बीएसएफ के अधिकारियों के बीच कई बैठक की गई थी। जिसके बाद तनोट कॉम्प्लेक्स को पर्यटक के रूप में विकसित को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Shah in Rajasthan Shah Reaches Jaisalmer India Pakistan Border Jodhpur BJP
शुक्रवार से हुई ओबीसी प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत। - फोटो : अमर उजाला

कल राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे 
दरअसल, जोधपुर में शुक्रवार से भाजपा की दो दिवसीय ओबीसी प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को जोधपुर आ रहे अमित शाह यहां राष्ट्रीय कार्यसमिति में भाग लेंगे। इस दौरान वह यहां आम लोगों से भी वन-टू-वन चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि शाह करीब 80 लोगों से चर्चा करेंगे। इसके लिए चार-चार सदस्यों के 20 ग्रुप बनाए गए हैं। इनमें युवा, महिलाएं, किसान और व्यापारी शामिल हैं। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे अमित शाह जोधपुर के दशहरा मैदान में बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed