बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने कहा कि मैं आतंकवादी नहीं हूं, जो इस तरह का बर्ताव मेरे साथ किया जा रहा है। जानें क्या हुआ, जो राखी को ऐसा कहना पड़ा।
दरअसल राखी सावंत जालंधर स्थित खली की एकेडमी में आईं, लेकिन पुलिस ने उन्हें अखाड़े में जाने नहीं दिया। इस पर राखी सावंत ने कहा कि मैं आतंकवादी नहीं हूं जिसे पंजाब पुलिस पंजाब में आने से मना करे। राखी ने कहा कि वह अपराधी नहीं है, उसके साथ एक क्रिमनल जैसा व्यवहार किया जा रहा है। पंजाब की पुलिस खुद को शेर कहती है, लेकिन एक लड़की को सुरक्षा तो दे नहीं सकती।
हुआ यूं कि राखी सावंत आजकल पंजाब में सुर्खियों में हैं। वजह है, भगवान वाल्मीकि के खिलाफ उनके द्वारा की गई टिप्पणी। मामले में लुधियाना की अदालत में उनके खिलाफ केस चल रहा है। अदालत ने कई बार उन्हें पेशी के बुलाया, नहीं आई तो अरेस्ट वारंट जारी हुए। वारंट जारी हुए तो चुपके से बुर्का पहनकर पहुंच गई। अदालत में अगले दिन कोर्ट में पेशी के लिए कहा तो आई नहीं।
अदालत ने फिर से अरेस्ट वारंट जारी कर दिए, तो वे जालंधर में स्थित द ग्रेट खली की एकेडमी में पहुंच गई। बोलीं- मुझे खली से सेल्फ डेफेंस की ट्रेनिंग लेनी है, लेकिन पंजाब पुलिस ने उन्हें अखाड़े में नहीं जाने दिया। साथ ही सवाल पूछा गया कि कोर्ट में आप गई नहीं, खली के अखाड़े में ट्रेनिंग लेने कैसे आ गईं। यह सवाल सुनकर राखी सावंत भड़क गईं।
देर रात राखी सावंत पे एकेडमी में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और सवालों के जवाब दिए। राखी ने कहा कि कोर्ट में नहीं गई, क्योंकि पैर में चोट लगी थी। खली की एकेडमी में आई हूं, क्योंकि मेरे लिए अदालत व खली एक बराबर स्थान रखते हैं। बुर्कें में अदालत में जाने के सवाल पर राखी सांवत ने कहा कि शेरनी अकेली आती है, भीड़ में कौन आता है, सभी को पता है। पंजाब आई हूं और फिर से पंजाब आऊंगी।