फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रीवा में हंगामा: मजदूर पर हमले के बाद दुकान में तोड़फोड़-कार जलाई; पथराव में TI-SI सहित पुलिसवाले घायल

Wed, 18 Oct 2023 08:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 Oct 2023 08:46 PM IST
सार

रीवा में एक मजदूर से मारपीट के मामले ने बड़ा रूप ले लिया। इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। तोड़फोड़, आगजनी सहित पथराव हुआ। पुलिस पर हमला किया गया। इसमें करीब दस पुलिसवाले घायल हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Uproar in Rewa: Shop vandalized after attack on laborer, car burnt; Policemen injured in stone pelting
रीवा में पुलिस पर पत्थर फेंकते गुस्साए मजदूर। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के रीवा में जमकर हंगामा हुआ। मजदूर पर हमले के बाद तनाव की स्थिति बन गई। दुकान में तोड़फोड़, कार में आग और पथराव किया गया। घटना में टीआई, एसआई सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 


जानकारी के मुताबिक मामला रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ढेकहा मोहल्ले का है। यहां उस वक्त बवाल मच गया, जब एक मजदूर राजकुमार साकेत पर मेडिकल स्टोर के सुरक्षा गार्ड ने हमला कर दिया। हमले में मजदूर का सिर फट गया और वह बुरी तरह से घायल हो गया। गुस्साए अन्य मजदूरों ने चौराहे पर चक्काजाम करते हुए मेडिकल स्टोर पर पत्थरबाजी करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना में मजूदरों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और स्थिति को काबू करने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित मजदूरों की भीड़ ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली और कई उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया।
 
Uproar in Rewa: Shop vandalized after attack on laborer, car burnt; Policemen injured in stone pelting
हमलावरों में महिलाएं भी थीं, पुलिस ने उन पर भी लाठियां बरसाईं। - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस को भी नहीं बख्शा
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रोज के तरह काम की तलाश में सैकड़ों मजदूर एकत्रित थे। यहां पर संचालित आस्था मेडिकल स्टोर के सुरक्षाकर्मी और मजदूर के बीच कहासुनी हो गई। सुरक्षा गार्ड ने मजदूर पर डंडे से हमला कर दिया। डंडे के वार से मजदूर का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। घटना से अन्य मजदूर आक्रोशित हो गए और उन्होंने मेडिकल स्टोर में पथराव कर दिया। पास ही खड़ी एक कार को मजदूरों ने आग लगा दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और आक्रोशित मजदूरों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बेकाबू भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर ही पत्थरबाजी शुरू कर दी। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रूपलाल उइके, सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष पंद्रे, चोरहटा थाना प्रभारी श्रंगेश राजपूत समेत एक एसआई और अन्य पुलिसकर्मी पर मजदूरों ने डंडों से हमला कर दिया। हमले में पुलिस कर्मी बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल पुलिस के वाहन से अस्पताल ले जाया गया।

 
Uproar in Rewa: Shop vandalized after attack on laborer, car burnt; Policemen injured in stone pelting
पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठीचार्ज भीड़ को तितर-बितर किया। मौके से कई उपद्रवियों को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। पुलिस अधिक्षक विवेक सिंह ने कहा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटना की जांच कराई जाएगी। कुछ उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है अन्य की सीसीटीवी फुटेज से पहचान कराई जाएगी। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं संजय गांधी अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed