फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain News: वेदों का प्रचार करने निकली वेद संदेश यात्रा, देशभर के बटुकों ने तख्तियों के माध्यम से दिया संदेश

Tue, 29 Aug 2023 03:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 29 Aug 2023 03:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में वेदों का प्रचार करने के लिए वेद संदेश यात्रा निकाली गई। देशभर से आए बटुकों ने तख्तियों के माध्यम से संदेश दिया। 
 

विज्ञापन
Ujjain: Ved Sandesh Yatra set out to propagate Vedas, Batuks across the country gave message through placards
उज्जैन में निकली वेद संदेश यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

उज्जैन शहर में मंगलवार सुबह एक ऐसी यात्रा निकली, जिसमें वेदपाठी ब्राह्मण मंत्रों का उच्चारण करते हुए और अपने हाथों मे तख्तियां लेकर चल रहे थे। तख्तियों पर वेद के जनउपयोगी संदेश लिखे थे। इस यात्रा का उद्देश्य वेदों के प्रति आमजन को जागरुक करना था। 



इस यात्रा की जानकारी देते हुए महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन के सहायक निदेशक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन अपना 37वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस दौरान तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थापना दिवस के इस आयोजन में देशभर से आए बटुक विभिन्न स्पर्धा में भाग ले रहे हैं। श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार सुबह टॉवर चौक से वेद संदेश यात्रा की शुरुआत हुई। इसमें सबसे आगे चल रहे बेंड पर भजन या कोई गाने नहीं बल्कि वेद मंत्र कहे जा रहे थे।
 

Ujjain: Ved Sandesh Yatra set out to propagate Vedas, Batuks across the country gave message through placards
सांदीपनि आश्रम के स्थापना दिवस पर निकली यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

देशभर के बटुक शामिल हुए
इस अनोखी यात्रा में देशभर के वैदिक बटुक परंपरागत वेशभूषा में शामिल हुए। उनके हाथों में तख्तियां भी थी। उन पर वेद मन्त्रों के जनउपयोगी संदेश लिखे थे। यह यात्रा टॉवर चौक से शुरू होकर तीन बत्ती चौराहा, सिंधी कॉलोनी, सुभाष नगर चौराहा, नानाखेड़ा होते हुए भारतपुरी स्थित कार्यालय पर पहुंची। 
 

Ujjain: Ved Sandesh Yatra set out to propagate Vedas, Batuks across the country gave message through placards
वेद संदेश यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
वेद शलाका और वेद अंताक्षरी भी  
महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान वेदों के संरक्षण अध्ययन व प्रचार-प्रसार के लिए देशभर में कार्य करता है। वैसे, देशभर मे कई वेद पाठशाला है लेकिन इनके द्वारा गुरु-शिष्य परंपरा इकाइयों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के सचिव प्रोफेसर विरुपाक्ष जगडीपाल ने बताया कि 28 अगस्त को स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। इसमें वेद संदेश यात्रा के साथ ही वैदिक प्रश्नोत्तरी, वेदांत्याक्षरी स्पर्धा के साथ ही वेद शलाका स्पर्धा का आयोजन भी किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed