{"_id":"64eda5556f5fc06ce40233fe","slug":"rangoli-made-decorated-doors-then-god-came-to-devotee-s-house-mahaprabhu-came-with-pomp-2023-08-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ujjain: बनी रंगोली, सजे वंदन द्वार, फिर भक्त के घर पधारे भगवान, धूमधाम से आए महाप्रभु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: बनी रंगोली, सजे वंदन द्वार, फिर भक्त के घर पधारे भगवान, धूमधाम से आए महाप्रभु
श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी पर धार्मिक नगरी उज्जैन में एक ऐसा कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भगवान खुद भक्त के घर दर्शन देने पहुंचे। उनके इन दिव्य दर्शनो का लाभ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया।
सबसे उत्तम मास श्रावण मास मे महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य जी की पधरावनी का आयोजन अब्दालपुरा क्षेत्र मे भक्त गोविंद यादव (बबलू यादव) और नितेश यादव के घर हुआ। सैकड़ों भक्तों ने महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के दिव्य दर्शनों का धर्म लाभ अर्जित किया। पधरावनी के पूर्व पूरे भवन को आकर्षक रूप से सजाया गया। द्वार पर आकर्षक सजावट करने के साथ ही भगवान श्री कृष्ण लीला की झांकी सजाई गई। विशेष पूजन-अर्चन के साथ लगभग तीन घंटे के लिए दर्शन शुरू हुए। इस दौरान भक्त भगवान की भक्ति मे लीन नजर आए और भजन कीर्तन करते दिखाई दिए।
2 of 3
भगवान की अगवानी के लिए श्रीकृष्ण लीला की झांकी सजाई गई।
- फोटो : अमर उजाला
तिलक लगाते ही श्रद्धालु बोल उठे जय श्री कृष्णा
पधरावनी के दौरान दर्शन करने पहुंचे सभी श्रद्धालुओ को तिलक लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया। श्रद्धालु तिलक लगाते ही जय श्री कृष्णा का उद्घोष करने लगे। पधरावनी को लेकर यह मान्यता है कि जब भगवान के दर्शन भक्त के घर होते हैं, उस समय महाप्रभु की बैठक पर दर्शन रोक दिए जाते हैं। ऐसा बताया जाता है कि पधरावनी के लिए भगवान की गादी भक्त के घर लाई जाती है। जब तक पधरावनी चलती है तब तक भगवान भक्त के घर ही रहते हैं।
3 of 3
उज्जैन में भगवान की अगवानी के लिए बनाई रंगोली।
- फोटो : अमर उजाला
उज्जैन की पधरावनी है महत्वपूर्ण
पूरे देश मे महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की 84 बैठक हैं। इनमें से एक बैठक उज्जैन के अंकपत मार्ग पर भी है। यहां प्रतिदिन परंपराओं का निर्वहन करते हुए भगवान का विशेष पूजन-अर्चन होता है। भक्तो को भी भगवान की सेवा का मौका मिले, इसलिए समय-समय पर पधरावनी के आयोजन होते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।