फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baba Mahakal Sawari: रथ पर सवार होकर निकले बाबा महाकाल, हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, देखें राजसी सवारी की तस्वीरें

Mon, 02 Sep 2024 09:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 02 Sep 2024 09:14 PM IST
सार

Baba Mahakal Sawari: रथ पर सवार होकर निकले बाबा महाकाल, हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, देखें राजसी सवारी की तस्वीरें

विज्ञापन
Ujjain Baba Mahakal Sawari came out riding on chariot showered flowers from helicopter see pictures
रथ पर सवार होकर निकले बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

भगवान श्री महाकालेश्वर की इस वर्ष की श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारियों के क्रम में दो सितंबर को सायं चार बजे परम्परानुसार श्री महाकालेश्वर भगवान की राजसी सवारी धूमधाम से निकाली गई। रजत पालकी में विराजित श्री चंद्रमौलेश्वर भगवान अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले तो सम्पूर्ण उज्जयिनी भगवान श्री महाकालेश्वर की जय-जयकार से गुंजायमान हो गई। चारो दिशाओं में भगवान महाकाल की भक्ति में लीन भक्तों के नेत्र त्रिनेत्रधारी भगवान शिव की एक झलक पाने के लिये अधीर हो उठे। 



Ujjain Baba Mahakal Sawari came out riding on chariot showered flowers from helicopter see pictures
महाकाल सवारी - फोटो : अमर उजाला

सवारी मार्ग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवारजनों द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप में भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन विधिवत रूप से प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने किया। सभा मंडप में पूजन-अर्चन के दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, विवेक जोशी, विशाल राजौरिया, संजय अग्रवाल, सत्यनारायण खोईवाल, कपिल कटारिया, संभागायुक्त संजय गुप्ता, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन किया और आरती में सम्मिलित हुए। पूजन के बाद निर्धारित समय पर भगवान श्री महाकाल की पालकी नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। पूजन-अर्चन पुजारी पं. महेश शर्मा व अन्य पुजारियों द्वारा सम्पन्न करवाया गया। 

Ujjain Baba Mahakal Sawari came out riding on chariot showered flowers from helicopter see pictures
महाकाल सवारी - फोटो : अमर उजाला

रजत पालकी में विराजित भगवान चंद्रमौलेश्वर जैसे ही मुख्य द्वार पर पहुंचे, असंख्य श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महाकालेश्वर का स्वागत-वन्दन किया। वहां पर पुलिस बैण्ड, सशस्त्र पुलिस बल के जवानों तथा प्रदेश के विभिन्न बटालियनों के जवानों द्वारा सवारी को सलामी देकर सवारी के साथ चल रहे थे। पालकी के आगे घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान आदि की टुकडियां मार्च पास्ट करते हुए चल रही थी। राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर की सवारी में भक्त अवंतिकानाथ का झांझ-मंजीरे, डमरू बजाते हुए गुणगान करते हुए चल रहे थे। भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी परम्परागत मार्गों से होती हुई रामघाट पहुंची। रामघाट पर भगवान महाकाल का शिप्रा के जल से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर रामघाट पर सिंधिया स्टेट के प्रतिनिधियों द्वारा परम्परा अनुसार पालकी में विराजित भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर हाथी पर विराजित भगवान श्री मनमहेश का पूजन-अर्चन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ujjain Baba Mahakal Sawari came out riding on chariot showered flowers from helicopter see pictures
सवारी में एकत्रित हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

रामघाट पर भगवान महाकाल का शिप्रा के जल से जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन पं. महेश शर्मा आदि पुजारियों के द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप राजाधिराज भगवान महाकाल का रामघाट पर पूजन-अर्चन के दौरान हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्री महाकालेश्वर भगवान के सवारी मार्ग के ढाबा रोड पर स्थित श्री सत्यनारायण मन्दिर पर केन्द्रीय संचार व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके पुत्र श्री महाआर्यमान सिंधिया ने पालकी में विराजित भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, सभापति कलावती यादव आदि उपस्थित रहे। इसके पश्चात सवारी टंकी चौराहा, तेलीवाड़ा, कण्ठाल, सतीगेट, छत्री चौक होते हुए गोपाल मन्दिर पहुंचेगी।

विज्ञापन
Ujjain Baba Mahakal Sawari came out riding on chariot showered flowers from helicopter see pictures
कलाकारों की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

राजसी सवारी में भगवान श्री महाकालेश्वर ने सात विभिन्न स्वरूपों में अपनें भक्तों को दर्शन दिये। भगवान महाकाल की राजसी सवारी में पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर, गजराज पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव, नन्दी रथ पर उमा-महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद, बैलगाड़ी में रथ पर घटाटोप एवं श्री सप्तधान का मुखारविंद विराजित होकर भक्तों को दर्शन दिये।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed