Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Chintaman Ganesh Temple Left Out of Rs 1,124 Crore Simhastha Development Plan, Committee Objects

उज्जैन: करोड़ों के प्रोजेक्ट में चिंतामण गणेश को जगह नहीं, प्रथम पूज्य की अनदेखी पर समिति ने खोला मोर्चा

Fri, 13 Nov 2026 12:25 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2026 12:25 PM IST
सार

उज्जैन में मंदिरों का विकास के लिए 1124 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है लेकिन शहर के प्रमुख चिंतामण गणेश मंदिर को इस योजना में जगह नहीं मिली है। इसे लेकर क्षेत्रवासियों और मंदिर विकास समिति में नाराजगी है।

विज्ञापन
Ujjain: Chintaman Ganesh Temple Left Out of Rs 1,124 Crore Simhastha Development Plan, Committee Objects
विकास योजना से बाहर क्यों है चिंतामण गणेश मंदिर

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में मंदिरों के विकास पर 1124 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यूडीए 1123.52 करोड़ की लागत से मंदिरों में सुगम दर्शन व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, सड़क मार्ग और सुरक्षा जैसी आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करेगा लेकिन इस बड़ी योजना में उज्जैन के प्रथम पूज्य श्री चिंतामण गणेश मंदिर का नाम ही नहीं है। इसी बात को लेकर क्षेत्रवासियों और चिंतामन गणेश क्षेत्र विकास समिति में भारी नाराजगी है। समिति ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत श्री चिंतामण गणेश मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र को विकास योजनाओं में सम्मिलित कर समय-सीमा में आवश्यक निर्माण एवं यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

विज्ञापन


किन मंदिरों को मिला लाभ
यूडीए की टेंपल डेवलपमेंट योजना में जिन मंदिरों को शामिल किया गया है, उनमें श्री कालभैरव मंदिर, श्री मंगलनाथ मंदिर, श्री सांदीपनि आश्रम, शनि मंदिर एवं नवग्रह मंदिर, 84 महादेव मंदिर, श्री अंगारेश्वर मंदिर, श्री भूखी माता मंदिर, श्री गढ़कालिका माता मंदिर, सिद्धवट घाट एवं संबंधित विकास कार्य, श्रीकृष्ण विराट रूप, श्री बगलामुखी माता मंदिर शामिल हैं।
विज्ञापन


कहां से आएगा पैसा?
मंदिरों के विकास के लिए राशि की व्यवस्था टेंपल बॉन्ड (200 करोड़), बैंक लोन (643 करोड़), अर्बन चैलेंज फंड अनुदान और सब्सिडी (लगभग 307 करोड़) के जरिए की जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि राशि चुकाने के लिए किसी भी मंदिर की संपत्ति या दान राशि का उपयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर चिंतामण गणेश क्यों छूटे?
श्री चिंतामण गणेश मंदिर मालवा क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां विवाह के शुभ लग्न लिखवाने, नए वाहन की पूजा कराने, गृह निर्माण एवं अन्य शुभ कार्यों का शुभारंभ करने की परंपरा है। उज्जैन आने वाला हर श्रद्धालु सबसे पहले चिंतामण गणेश के दर्शन करता है, तभी यात्रा पूरी मानी जाती है।

ये भी पढ़ें: देवास के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखा दीपावली उत्सव संपन्न: 7.30 करोड़ की नकदी और आभूषणों से सजा था दरबार

समिति का कहना है कि सिंहस्थ 2028 में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रो मे सड़क, यातायात और मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्य किए जा रहे हैं लेकिन अत्यंत खेद का विषय है कि उज्जैन के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के केंद्र श्री चिंतामन गणेश मंदिर एवं आसपास का क्षेत्र अभी तक अपेक्षित विकास योजनाओं में पर्याप्त रूप से सम्मिलित होता दिखाई नहीं दे रहा है।

सिंहस्थ की दृष्टि से इस क्षेत्र का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि आसपास के क्षेत्र में चिंतामण रेलवे स्टेशन एवं रेलवे लाइन का विकास हो रहा है, जिससे रेल यातायात की संभावनाएं बढ़ेंगी। इसके साथ ही देवास-बदनावर फोरलेन, चिंतामण-जवासिया फोरलेन मार्ग बन रहा है। इंदौर एयरपोर्ट से संपर्क के लिए इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन तक प्रस्तावित सड़क संपर्क एवं यातायात व्यवस्था और महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित प्रसादी निर्माण योजना, गुरुकुल एवं गौशाला जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियां चल रही हैं। यानी सड़क, रेल, एयरपोर्ट सब चिंतामन से जुड़ रहा है, लेकिन मंदिर का विकास ही नहीं हो रहा।


सिंहस्थ में क्या होगा...?
समिति ने चेतावनी दी है कि जब सिंहस्थ में करोड़ों श्रद्धालु चिंतामण गणेश मंदिर के दर्शन करने पहुंचेंगे, तो भीड़ संभालने के लिए स्थायी कतार, शेड, बैरिकेडिंग नहीं है, मंदिर तक सड़कें संकरी हैं, पार्किंग के लिए बड़ी जगह नहीं है, पर्याप्त शुद्ध पेयजल, शौचालय और विश्राम स्थल नहीं हैं, बाहर से आने वालों के लिए धर्मशाला, रैन बसेरा की योजना नहीं है और ना ही स्टेशन से मंदिर तक सुगम, सुरक्षित और चौड़ा मार्ग बनाने की कोई ठोस योजना सामने आई है।

समिति ने मांग की है कि चिंतामण गणेश मंदिर को 1124 करोड़ वाली टेंपल डेवलपमेंट योजना में तुरंत शामिल किया जाए, मंदिर परिसर का विस्तार और सुगम दर्शन व्यवस्था बनाई जाए, बड़ी पार्किंग, चौड़े पहुंच मार्ग और स्टेशन से मंदिर तक सीधा संपर्क मार्ग बनाया जाए, पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थल और छाया-शेड की व्यवस्था हो और ये सभी काम सिंहस्थ 2028 से पहले समय-सीमा में पूरे किए जाएं। समिति ने कहा है कि अगर समय रहते मंदिर के विकास पर ध्यान नहीं दिया गया तो सिंहस्थ में करोड़ों श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed