फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandrayaan-3: चंद्रयान की सफलता के लिए बाबा महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना, अंगारेश्वर महादेव का हुआ भात पूजन

Wed, 23 Aug 2023 10:48 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 10:48 AM IST
सार

Chandrayaan-3: चंद्रयान की सफलता के लिए बाबा महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना, अंगारेश्वर महादेव का हुआ भात पूजन

विज्ञापन
Chandrayaan-3: Special prayers performed at Mahakal and Angareshwar Temple for the success of Chandrayaan
चंद्रयान 3 की सफलता के लिए बाबा महाकाल की विशेष पूजा - फोटो : अमर उजाला
बस कुछ ही घंटो में वह समय आने ही वाला है जब चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग होगी। यह लैंडिंग सफल रहे इसी मनोकामना के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान भगवान का विशेष पूजन अर्चन कर बाबा महाकाल से कामना की गई, वहीं अंगारेश्वर मंदिर में भी भात पूजन किया गया। 


Chandrayaan-3: Special prayers performed at Mahakal and Angareshwar Temple for the success of Chandrayaan
हाथों में तिरंगा और चंद्रयान की फोटो लेकर पहुंचे दर्शनार्थी - फोटो : अमर उजाला
करीब चार साल बाद आज फिर पूरे भारत के लिए ऐसा खुशी का मौका है, जब इसरो अपना अधूरा काम पूरा करने जा रहा है। जिसकी उल्टी गिनती जारी है। आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 चांद की सतह पर पहुंचेगा और लैंडिंग के बाद ही लैंडर और रोवर चांद के एक दिन यानी धरती के 14 दिन के लिए एक्टिवेट हो जाएंगे। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिले इसी कामना के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रद्धालु अपने हाथों में भारत का झंडा और चंद्रयान 3 की तस्वीरें लेकर पहुंचे। मंदिर के गर्भग्रह में जहां पुजारियों द्वारा चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग के लिए विशेष पूजा अर्चना कर प्रार्थना की गई, वहीं, यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी चंद्रयान 3 की सफलता के लिए कामना की।
Chandrayaan-3: Special prayers performed at Mahakal and Angareshwar Temple for the success of Chandrayaan
अंगारेश्वर महादेव का हुआ भात पूुजन - फोटो : अमर उजाला
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन के बाद उनसे कामना की गई है कि भारत का सपना साकार हो और भारत को विश्व गुरु की पहचान मिले। भगवान महाकाल के आशीष से इस कार्य में सफलता मिले ऐसी विनती की गई है। वहीं, भूमि पुत्र अंगारेश्वर महादेव मंदिर जो कि कर्क रेखा पर स्थित है और जिन्हें मंगल का देवता भी कहा जाता है। यही कारण है कि आज पंडित पुजारी और श्रद्धालुओं ने हाथ में तिरंगा और चंद्रयान की तस्वीर लेकर भगवान को भात चढ़ाई और विशेष पूजन अर्चन हम होंगे कामयाब की भावनाओं के साथ किया। पुजारी पंडित रोहित उपाध्याय का कहना है कि जल्द ही भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। यही कामना श्री अंगारेश्वर महादेव से की गई ही कि भारत को चन्द्रयान 3 की लैंडिंग में सफलता मिले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed