फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: उपराष्ट्रपति के अपमान के विरोध में भाजपा आक्रोशित, उज्जैन-मंदसौर-शिवपुरी-राजगढ़ में फूंका पुतला

Thu, 21 Dec 2023 09:47 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन/मंदसौर/शिवपुरी/राजगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन/मंदसौर/शिवपुरी/राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 09:47 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री कर अपमान करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा इसका जमकर विरोध कर रही है। साथ ही अब सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के कई शहरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध में टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला जलाया गया। 

विज्ञापन
BJP workers angry in protest against the insult of Vice President, burnt effigy in Ujjain-Mandsaur-Shivpuri
उज्जैन में भाजपा ने पुतले जलाए - फोटो : अमर उजाला
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री कर अपमान करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा इसका जमकर विरोध कर रही है। साथ ही अब सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के कई शहरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध में टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला जलाया गया। 


उज्जैन: राहुल गांधी और सोनिया गांधी माफी मांगें
उज्जैन में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने भाजयुमो द्वारा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता सासंद राहुल गांधी और टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी का टॉवर चौक पर पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के लोगों ने जिस तरह से संसद में हंगामा किया और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मखौल उड़ाया गया, यह सिर्फ राज्यसभा के सभापति का अपमान नहीं है बल्कि यह देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है। यह विदेशों में बसे लाखों भारतीयों का भी अपमान है और इस घटना से पूरा देश आंदोलित है। अपने इस शर्मनाक कृत्य के लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को देश की जनता से सार्वजनिक रूप से मांफी मांगनी चाहिए। 

विधायक अनिल जैन ने कहा कि उपराष्ट्रपति के अपमान की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में भले ही घमंडिया गठबंधन के नेता भी शामिल रहे हों, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। उप राष्ट्रपति की मिमिक्री भले ही टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने की हो, लेकिन अपने ठहाकों और तालियों से उत्साहवर्धन करने वाले अन्य दलों के सांसद भी इसमें सहभागी रहे हैं। वहीं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कल्याण बनर्जी को समझाने की बजाय उनका वीडियो बनाकर उनका उत्साह बढ़ाने का काम किया है। इसलिए इस घटना के लिए जितने दोषी कल्याण बनर्जी और इंडी गठबंधन के सदस्य हैं, उतने ही दोषी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी भी हैं। इस अवसर पर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह, प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल, प्रदेश मंत्री अमय आप्टे, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा आदि उपस्थित थे।

 
BJP workers angry in protest against the insult of Vice President, burnt effigy in Ujjain-Mandsaur-Shivpuri
मंदसौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। - फोटो : सोशल मीडिया
मंदसौर में भाजपा का आक्रोश
मंदसौर में भी भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में राहुल गांधी एवं टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला दहन किया गया। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लोगों ने जिस तरह से संसद में हंगामा किया और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मखौल उड़ाया गया, यह सिर्फ राज्यसभा के सभापति का अपमान नहीं है, बल्कि यह देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है। भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि उप राष्ट्रपति के अपमान की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में भले ही इंडी गठबंधन के नेता भी शामिल रहे हों, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। 

 
BJP workers angry in protest against the insult of Vice President, burnt effigy in Ujjain-Mandsaur-Shivpuri
शिवपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन से पहले जमकर नारेबाजी की। - फोटो : सोशल मीडिया
शिवपुरी में लगे मुर्दाबाद के नारे 
शिवपुरी में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी के मुर्दाबाद के नारे यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर गुरुवार को एकत्रित होकर यह प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला दहन किया गया।

भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की गई और इस मिमिक्री का वीडियो कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बनाया गया। इस तरह से संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति का मजाक उड़ाना निंदनीय है और भाजपा इसकी निंदा करती है। इस दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला दहन भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP workers angry in protest against the insult of Vice President, burnt effigy in Ujjain-Mandsaur-Shivpuri
राजगढ़ में पुतला फूंकते भाजपाई - फोटो : सोशल मीडिया
राजगढ़ में पुतले को पीटा
राजगढ़ के बिरसा मुंडा चौराहे पर गुरुवार को एकत्रित हुए जिले के भाजपा नेताओं के द्वारा TMC नेता व राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की गई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने वाले TMC नेता कल्याण बनर्जी वा उनका वीडियो बनाने वाले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया और पुतला नीचे गिरने के दौरान पैरों से पीटा भी गया। मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। भाजपा युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष केपी पंवार ने कहा कि देश के संवैधानिक पद पर विराजमान हमारे देश के नेताओं का मजाक उड़ाकर TMC नेता कल्याण बैनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा जो कृत्य किया गया है वह निंदनीय है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ उप राष्ट्रपति का ही नहीं बल्कि देश के हर एक किसान का अपमान किया है जिसके विरोध में हमने दोनों का ही पुतला दहन किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed