राज्यसभा चुनाव को लेकर आज सुबह भारतीय जनता पार्टी ने पांच नामों की घोषणा की, जिसमें श्री क्षेत्र वाल्मिकी धाम के संत बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। बताया जाता है कि कल चुनाव के लिए नामांकन दर्ज करने की अंतिम तारीख है, इसीलिए आज यह घोषणा की गई है।
MP News: भाजपा ने वाल्मिकी धाम के पीठाधीश्वर बाल योगी उमेशनाथ को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, समर्थकों में खुशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:25 PM IST
सार
MP News: 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसमें घोषित किए गए नाम में उज्जैन के वाल्मिकी धाम के पीठाधीश्वर बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की सूचना जैसे ही आज उज्जैन में लगी, वैसे ही वाल्मिकी धाम पर जश्न का माहौल नजर आया।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन का भी मिला था निमंत्रण