Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Making a reel at Mahakal Temple proves costly; BJP MLA’s son faces one-year ban on VIP darshan

एमपी: महाकाल मंदिर में रील बनाना पड़ा महंगा, भाजपा विधायक के बेटे पर एक साल का वीआईपी दर्शन प्रतिबंध

Sun, 15 Nov 2026 10:48 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 15 Nov 2026 10:48 AM IST
सार

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने वीआईपी दर्शन के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल से रील बनाने और सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर एक साल का वीआईपी दर्शन प्रतिबंध लगाया है।

विज्ञापन
MP: Making a reel at Mahakal Temple proves costly; BJP MLA’s son faces one-year ban on VIP darshan
गोलू शुक्ला विधायक भाजपा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने इंदौर से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। प्रबंध समिति ने रुद्राक्ष शुक्ला पर मंदिर की वीआईपी और प्रोटोकॉल दर्शन सुविधाओं के उपयोग पर एक वर्ष के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अब वे अगले एक वर्ष तक मंदिर में किसी भी विशेष सुविधा या वीआईपी प्रोटोकॉल का लाभ नहीं उठा सकेंगे और उन्हें आम श्रद्धालुओं की भांति ही कतार में लगकर भगवान महाकाल के दर्शन करने होंगे। मंदिर प्रशासन ने यह सख्त कदम वीआईपी दर्शन के दौरान मंदिर के भीतर मोबाइल से रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में उठाया है।

विज्ञापन


नियम तोड़कर बनाई थी वीडियो रील
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करने, फोटो खींचने और वीडियो रील बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला वीआईपी व्यवस्था के तहत मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के समय उन्होंने मंदिर के चांदी द्वार तक अपने मोबाइल फोन से रील बनवाई। इस दौरान तैनात सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने के बजाय स्वयं प्रोटोकॉल के अनुसार दर्शन कराते और उनकी आवभगत में लगे दिखाई दिए। इसके बाद यह रील सोशल मीडिया मंचों पर तेजी से प्रसारित हो गई।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों के बाद विधायक पुत्र पर कार्रवाई
वीडियो सामने आने के बाद महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था तथा नियमों के पालन को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने सबसे पहले शुक्रवार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले संबंधित सुरक्षाकर्मियों और सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली कंपनी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की। हालांकि इस कदम के पश्चात जनता और श्रद्धालुओं के बीच यह सवाल उठने लगा कि जब मुख्य नियम उल्लंघन रुद्राक्ष शुक्ला ने किया है तो उन पर कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया। लगातार बढ़ती आलोचना को देखते हुए समिति ने शनिवार को रुद्राक्ष शुक्ला पर भी एक वर्ष का प्रतिबंध लागू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed