फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM in Ujjain: उज्जैन में 370 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री बोले- दुनिया देखेगी सिंहस्थ 2028 का वैभव

Sun, 28 Sep 2025 11:16 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 28 Sep 2025 11:16 PM IST
सार

उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 370 करोड़ की लागत से 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें सात मंजिला संयुक्त प्रशासनिक भवन और क्षिप्रा नदी पर चार नए पुल शामिल हैं। सीएम ने सिंहस्थ 2028 को भव्य बनाने की तैयारी बताई। दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता और अनुकंपा नियुक्ति दी।

विज्ञापन
Bhoomipujan of works worth Rs 370 crore in Ujjain, CM said – the world will see the grandeur of Simhastha 2028
कन्या पूजन आयोजन को संबोधित करते सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को यहां 370 करोड़ की लागत से होने वाले 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उज्जैन का समय बदला है। जिला कार्यालय एक ही छत के नीचे होने चाहिए इसलिए नवीन कलेक्टर कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। इस संयुक्त प्रशासनिक कार्यालय का नवीन भवन 7 मंजिला बनेगा। सीएम ने कहा कि दुनिया सिंहस्थ 2028 में भारतीय संस्कृति का वैभव देखेगी। 


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के लिए अभी कुछ समय पूर्व 2675 करोड़ रुपये की लागत राशि से 33 प्रमुख कार्यों को मंजूरी दी गई है। सिंहस्थ 2028 के लिए  क्षिप्रा नदी पर लगभग 30 किलोमीटर लंबे सुविधायुक्त नवीन घाटों का निर्माण किया जा रह रहा है। साथ ही पुराने घाटों का उन्नयन कर 24 घंटे में लगभग पांच करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की व्यवस्था की जा रही है। क्षिप्रा नदी पर ब्रिजों की श्रृंखलाओं का निर्माण किया जा रहा है। बहुत जल्द मेट्रो ट्रेन भी उज्जैन में आएगी। 

क्षिप्रा नदी पर 4 नए पुलों की सौगात
सीएम ने कहा कि 77 करोड़ से अधिक की लागत से क्षिप्रा नदी पर चार नए पुल बनने वाले हैं। आने वाले दिनों में हमारी मोक्षदायिनी क्षिप्रा मैया पुलों वाली नदी भी कहलाएंगी। यह उज्जैन की काया पलटने वाले विकास कार्य हैं, जो सिंहस्थ 2028 को दिव्य बनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमिपूजन करने के बाद कार्यक्रम के प्रारंभ में नवरात्र के पावन अवसर पर कन्याओं का पूजन किया। 

ये भी पढ़ें- उज्जैन में फिर लगे 'आई लव मोहम्मद' लिखे बैनर, नगर निगम ने हटवाए, पुलिस प्रशासन अलर्ट

 
Bhoomipujan of works worth Rs 370 crore in Ujjain, CM said – the world will see the grandeur of Simhastha 2028
मुख्यमंंत्री मोहन यादव को प्रतीक चिन्ह भेंट करते समिति सदस्य - फोटो : सोशल मीडिया
11 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
135 करोड़ रुपये की लागत से उज्जैन में बन रहा संयुक्त प्रशासनिक भवन लोक-कल्याण और सुशासन का उदाहरण बनेगा। यह अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त होगा यह 7 मंजिला नवीन संयुक्त प्रशासनिक भवन 134.97 करोड़ रुपये की लागत से हर सुविधा में सुसज्जित होगा। इसके साथ ही अधिकारियों के लिए नवीन आवासीय भवनों का भूमिपूजन किया। इसी तरह ई.एफ.जी.एच. एवं आई टाइप के आवास गृहों के निर्माण के लिए 32.05 करोड़, लोकनिर्माण विभाग द्वारा कार्तिक चौक से शंकराचार्य चौराहा रोड (छोटा पुल) क्षिप्रा नदी पर पुल के निर्माण के लिए 27.06 करोड़, लालपुल के डाउन स्ट्रीम में रेल्वे पुल के समानांतर क्षिप्रा दी पर नवीन 4 लेन पुल निर्माण के लिए 17.69 करोड़, काल भैरव मंदिर से गढकालिका मार्ग (ओखलेश्वर) को जोड़ने वाले मौजूदा पुल के समानांतर क्षिप्रा नदी पर नवीन टू लेन पुल के निर्माण के लिए 13.96 करोड, एम.आर 24 इंदौर मार्ग से चिंतामन रेल्वे स्टेशन मार्ग पर क्षिप्रा नदी पर नवीन 4 लेन पुल निर्माण के लिए 15.86 करोड, उज्जैन शहर की और आने वाले प्रमुख मार्गों पर शहर से 10 कि.मी. दूरी पर नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य (नरवर, चंदुखेडी, नजरपुर, ताजपुर, सोडंग एवं पंथपिपलई) 20.64 करोड, केंद्रीय जेल उज्जैन में आवास गृहों के निर्माण कार्यों के लिए 19.18 करोड़, 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल माधवनगर का 200 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन में उन्नयन/निर्माण कार्य के लिए 24.08 करोड़, मुल्लापुरा में 50 कक्षों के नवीन सर्किट हाउस निर्माण के लिए 49.10 करोड़ तथा पंचक्रोशी यात्रा मार्ग के 6 पड़ाव एवं उप पड़ाव पर सुविधा केंद्र निर्माण कार्य (डोम, शौचालय एवं रसोईघर) के लिए 14.52 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।    

ये भी पढ़ें- कानों में बाली, नाक में नथनी पहनकर सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिए देवी स्वरूप में दर्शन

 
Bhoomipujan of works worth Rs 370 crore in Ujjain, CM said – the world will see the grandeur of Simhastha 2028
कन्या पूजन आयोजन को संबोधित करते सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने तीन कुर्ते पजामे के कपड़े खरीदे 
मुख्यमंत्री यादव और सांसद उमेश नाथ बाल योगी, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा और संजय अग्रवाल के साथ मुख्यमंत्री ज्ञानपीठ परिसर में आयोजित स्वदेशी प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे यहां पहुंचकर उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को देखा और खादी के कपड़ों की खरीदारी भी की। मुख्यमंत्री ने स्वयं के लिए तीन खादी के कुर्ते पजामे के कपड़े खरीदे और 6 हजार 300 रुपये का भुगतान अपने मोबाइल वॉलेट से किया मुख्यमंत्री द्वारा खादी ग्रामोद्योग मंडल की पहल को सराहा गया।

दिवंगत एसआई के घर पहुंचकर दी सांत्वना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान क्षिप्रा में कार गिरने से मृत एस.आई. अशोक शर्मा के निवास पर पहुंचकर श्रध्दांजलि अर्पित की और परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। डॉ. यादव ने कहा कि गत दिनों एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें हमारे उज्जैन जिले के पुलिस परिवार के तीन पुलिसकर्मियों का निधन हो गया। यह बड़ी दुखद घटना है और इस दुख की घड़ी में मध्य प्रदेश के मुखिया होने के नाते और पूरी सरकार इस हादसे से पीड़ित पुलिस कर्मियों के परिवार के साथ है और मध्य प्रदेश सरकार इनके लिए जो मदद हो सकेगी, वह पूर्ण करने के प्रयास किए जाएंगे। 

एक एक करोड़ के चेक व अनुकंपा नियुक्ति
सरकार की ओर से दिवंगत निनामा के परिवार के एक व्यक्ति को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर दी गई है, वहीं आरती पाल के परिजन को भी अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है, थाना प्रभारी स्व. अशोक शर्मा के परिजनों को भी उसी प्रकार अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। सीएम ने एक-एक करोड़ रुपये की राशि का स्टेट बैंक आफ इंडिया का चेक स्व. अशोक शर्मा और स्व. मांगीलाल निनामा के परिजनों को सौंपा। वहीं, आरक्षक स्व. आरती पाल के परिवारजनों को भी 59 लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया।

ये भी पढ़ें- लव जिहाद के मामले ने पकड़ा तूल, हिंदू जागरण मंच ने युवक-युवती को पकड़ा; पुलिस ने थामा मोर्चा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed