{"_id":"6ab247d7eb9ffc235b068c82","slug":"stabbing-after-a-liquor-party-in-ujjain-police-parade-the-accused-who-apologize-holding-their-ears-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4752074-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: शराब पार्टी के बाद जमकर चले चाकू, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस; कान पकड़कर मांगते रहे माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: शराब पार्टी के बाद जमकर चले चाकू, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस; कान पकड़कर मांगते रहे माफी
Tue, 22 Sep 2026 03:31 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 03:31 PM IST
सार
उज्जैन के बापूनगर में जन्मदिन पार्टी के बाद मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया। चाकूबाजी में तीन युवक घायल हुए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौका मुआयना के दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते और सड़क पर गुलाट लगाते नजर आए।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विस्तार
चिमनगंज थाना क्षेत्र के बापूनगर में जन्मदिन की पार्टी के बाद दोस्तों के बीच हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सोमवार रात दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर मौका मुआयना कराने ले गई, जहां उनका जुलूस निकाला गया। इस दौरान आरोपी सड़क पर कान पकड़कर माफी मांगते और पुलिस के खौफ से गुलाट लगाते नजर आए।
विज्ञापन
मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद
घटना रविवार की दरमियानी रात की है। जीवाजीगंज क्षेत्र के तिलकेश्वर और आसपास की बस्ती के कुछ युवक बेगमबाग में दोस्त का जन्मदिन मनाकर आगर रोड स्थित शराब दुकान (कलाली) के पास पहुंचे थे। शराब पीने के दौरान मोबाइल गिरने और चोरी का आरोप लगाने को लेकर दोस्तों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आंगनवाड़ी सहायिका के बेटे ने PSC में गाड़ा झंडा: पांच साल असफलताएं झेलीं, नहीं मानी हार; बना असिस्टेंट प्रोफेसर
विज्ञापन
चाकूबाजी में तीन युवक घायल
विवाद बढ़ने पर दुर्लभ उर्फ रोहित (निवासी बापूनगर) और गोलू खटीक (निवासी भेरूनाला) ने यश राठौर पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए भोला और नवीन पर भी हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल यश और भोला को पेट व सीने पर चोटें आई हैं, जिन्हें निजी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सात लोगों पर मामला दर्ज, अन्य की तलाश जारी
सूचना मिलते ही चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्लभ और गोलू समेत कुल सात लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को देखकर राह चलते लोग ठहर गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी।

पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला।
