फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर का असर: महाकाल मंदिर में पत्रकारों की एंट्री पर लगाई 'पाबंदी' को हटाया, पहले की ही तरह मिलेगा प्रवेश

Thu, 25 Sep 2025 05:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 Sep 2025 05:12 PM IST
सार

महाकालेश्वर मंदिर में पत्रकारों की एंट्री के लिए प्रोटोकॉल परमिशन अनिवार्य करने की नई व्यवस्था के विरोध के बाद इसे 24 घंटे में वापस ले लिया गया। अब केवल पहचान पत्र दिखाकर पूर्ववत प्रवेश मिलेगा। अमर उजाला की खबर और पत्रकारों के आक्रोश के बाद कलेक्टर व प्रशासक ने हस्तक्षेप कर यह नई व्यवस्था रद्द कराई।

विज्ञापन
Impact of Amar Ujala news: The ban on entry of journalists into Mahakal Temple has been lifted.
24 सितंबर को खबर छपी थी, अगले ही दिन व्यवस्था वापस ले ली गई। - फोटो : अमर उजाला
महाकालेश्वर मंदिर में पत्रकारों के प्रवेश को लेकर लाए गए नियम वापस ले लिए गए हैं। अब उनका प्रवेश पहले की तरह ही हो सकेगा। इस संबंध में सहायक प्रशासक आशीष पहलवाडिया ने सूचना जारी कर दी है। बता दें कि मामले में 24 सितंबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद 25 सितंबर को सूचना जारी कर पत्रकारों के प्रवेश के नए नियम वापस ले लिए हैं।


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में व्यवस्था सुधारने के नाम पर प्रतिदिन नए-नए प्रयोग किया जा रहे हैं। दो दिन पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष पहलवाडिया ने पत्रकारों के लिए एक नई व्यवस्था लागू की थी, जिसके तहत पत्रकारों को मंदिर में प्रवेश करने के लिए प्रोटोकॉल से परमिशन करवाना जरूरी कर दिया गया था। पत्रकार मंदिर में प्रवेश करने के लिए अपनी संस्था के पहचान पत्र के साथ ही आईडी भी दिखा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद भी इस नए आदेश के तहत पत्रकारों को कोटि तीर्थ पहुंचने वाले रास्ते पर ही रोका जा रहा था। अमर उजाला ने पत्रकारों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था और इस पूरे मामले से श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह और श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक को अवगत करवाया था। जिन्होंने मामले को संज्ञान में लिया और अब इस व्यवस्था को वापस ले लिया गया है। 

ये भी पढ़ें- महाकाल में 'पाबंदी': मंदिर में मीडियाकर्मियों के प्रवेश के नए नियम, प्रोटोकॉल परमिशन नहीं तो अंदर जाना मुश्किल

 
Impact of Amar Ujala news: The ban on entry of journalists into Mahakal Temple has been lifted.
महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक पहलवाडिया - फोटो : अमर उजाला
पत्रकारों ने जताया था रोष 
महाकालेश्वर मंदिर में पत्रकारों के प्रवेश पर 'पाबंदी' लगाने की खबर अमर उजाला द्वारा लगाए जाने के बाद पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर इस व्यवस्था को लेकर जमकर आक्रोश जताया था और इसकी शिकायत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह और प्रशासक प्रथम कौशिक को करते हुए और जल्द से जल्द इस व्यवस्था को वापस लेने को कहा गया था। बुधवार से लेकर गुरुवार सुबह तक पत्रकारों ने इस व्यवस्था पर जमकर विरोध जताया, जिसके बाद इस गुरुवार को इस व्यवस्था को वापस लेकर पूर्व की तरह पत्रकारों की प्रवेश व्यवस्था शुरू कर दी गई है। 

वॉट्सएप ग्रुप में किया स्पष्ट
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष पहलवाडिया ने वरिष्ठ अधिकारियों को संज्ञान में दिए बिना ही यह व्यवस्था जारी कर दी थी कि पत्रकारों को मंदिर में प्रवेश देने के लिए उनके पहचान पत्र काफी नहीं हैं। उन्हें भी पहले प्रोटोकॉल के तहत परमिशन लेना होगी और उसके बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। आज दोपहर को जनसंपर्क श्री महाकालेश्वर मंदिर के व्हाट्सएप ग्रुप पर सहायक प्रशासक आशीष पहलवाडिया ने यह स्पष्ट कर दिया कि पत्रकारों के प्रवेश के लिए पूर्व की व्यवस्था ही यथावत रहेगी और पत्रकारों को सिर्फ अपना पहचान पत्र दिखाकर ही मंदिर में प्रवेश दे दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- उज्जैन में राशन घोटाला, 132 उपभोक्ताओं के ई-राशन कार्ड निरस्त, जाने क्या है मामला

 
Impact of Amar Ujala news: The ban on entry of journalists into Mahakal Temple has been lifted.
महाकाल मंदिर
कलेक्टर और प्रशासक ने कहा था नहीं होने देंगे कुछ भी गलत
इस पूरे मामले में कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने शुरुआत से ही यह बात कही थी कि यह गलत व्यवस्था है। मैं इसे दिखवाता हूं और पत्रकारों के लिए दिए गए इस व्यवस्था को वापस करवाता हूं। कलेक्टर सिंह ने पत्रकारों से जुड़ी समस्या को समझा और 24 घंटे में ही इस समस्या का समाधान करवा दिया। महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने भी इस मामले में पत्रकारों का साथ देने की बात कही थी और शुरुआत में ही कहा था कि ऐसे आदेश की जानकारी मुझे नहीं है। लेकिन मंदिर में यदि ऐसा कुछ भी चल रहा है तो उस पर तत्काल रोक लगाई जाएगी। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पूर्व की तरह ही पत्रकारों की एंट्री की व्यवस्था कर दी गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed