फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमपी बोर्ड 12वीं की टॉपर्स ने ऐसे पाई सफलता: सभी ने कहा- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, जमकर की मेहनत

Fri, 29 Apr 2022 05:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 05:05 PM IST
सार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कक्षा 12वीं में अव्वल आने वाली श्योपुर जिले की छात्रा प्रगति मित्तल ने तमाम मुसीबत से पार पाते हुए ये मुकाम पाया है। प्रगति ने साइन्स स्ट्रीम में 500 में से 494 नंबर लाकर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। सागर की इशिता दुबे ने कला संकाय से प्रदेश में टॉप किया तो मुरैना की खुशबू शिवहरे ने कॉमर्स स्ट्रीम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 
 

विज्ञापन
The story of progress of MP Board 12th topper: There was a crisis of livelihood on the family, yet the focus was on studies, now top in the state
श्योपुर जिले की छात्रा प्रगति मित्तल 12वीं में स्टेट टॉपर रहीं। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कक्षा 12वीं में अव्वल आने वाली श्योपुर जिले की छात्रा प्रगति मित्तल ने तमाम मुसीबत से पार पाते हुए ये मुकाम पाया है। प्रगति ने साइन्स स्ट्रीम में 500 में से 494 नंबर लाकर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।


प्रदेश में नाम रोशन करने वालीं प्रगति मित्तल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। खासकर पिता राजेन्द्र मित्तल की तारीफ करते हुए प्रगति बताती हैं कि मेरी सफलता के पीछे पिता का संघर्ष है। मेरे पिता टेंट का व्यवसाय करते हैं और कोरोना काल में उनका व्यवसाय पूरी तरह ठप हो गया। रोजी-रोटी का संकट होने के बावजूद भी पिता लगातार उसे मोटिवेट करते रहे। प्रगति ने बताया कि पिता चाहते हैं कि वह आईएएस बने। मैं उनका सपना पूरा करना चाहती हूं। इसके लिए हर मेहनत करने को तैयार हैं।
 
The story of progress of MP Board 12th topper: There was a crisis of livelihood on the family, yet the focus was on studies, now top in the state
प्रदेश में नाम रोशन करने वालीं प्रगति मित्तल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। - फोटो : अमर उजाला
रोज पांच-छह घंटे पढ़ती थी, भरोसा था कि टॉप करूंगी
प्रगति ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में ऑनलाइन पढ़ाई से उसकी पढ़ाई काफी प्रभावित हुई, लेकिन इसके बावजूद भी उसने हार नहीं मानी और वह लगातार मेहनत करती रही। वह दिन में 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी। उसे भरोसा था कि वह जिले में टॉप आएगी, लेकिन उसे यह उम्मीद नहीं थी कि वह पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर आकर जिले का नाम रोशन करेगी।

पिता राजेन्द्र मित्तल ने बताया कि हमारे लिए बेटी ही सबकुछ है। उसने हमारा नाम रोशन किया है। हम बेटी को ऊंचे पद पर देखना चाहते हैं। बेटी प्रगति हमेशा मुझे हौसला देती है कि वह एक दिन आईएएस अफसर बनकर दिखाएगी और आज कक्षा 12वीं में पहला स्थान कर यह साबित कर दिया है कि किसी दिन उसका सपना पूरा होगा। इसलिए जिस तरह वह पढ़ाई करती है, हम उसे करने देते हैं। हम ये ध्यान रखते थे कि उसका ध्यान कहीं और न भटके।

 
The story of progress of MP Board 12th topper: There was a crisis of livelihood on the family, yet the focus was on studies, now top in the state
पिता राजेन्द्र मित्तल ने बताया कि हमारे लिए बेटी ही सबकुछ है। उसने हमारा नाम रोशन किया है। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस साल हायर सेकंडरी का रिजल्ट 72.72 प्रतिशत रहा। साइंस-मैथ्स ग्रुप में श्योपुर की प्रगति मित्तल ने 494 अंक के साथ टॉप किया है। जीव विज्ञान समूह में शाजापुर की दिव्यता पटेल (491अंक) ने पहला स्थान हासिल किया है। कॉमर्स में मुरैना की खुशबू से शिवहरे (480 अंक) ने और आर्ट्स में सागर की इशिता दुबे ने 480 नंबर के साथ टॉप किया है। प्रावीण्य सूची में 93 छात्राओं एवं 60 छात्रों ने स्थान पाया हैं। सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत अलीराजपुर जिले का 93.24 प्रतिशत रहा है और द्वितीय स्थान पर दमोह (89.18 प्रतिशत) रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
The story of progress of MP Board 12th topper: There was a crisis of livelihood on the family, yet the focus was on studies, now top in the state
सागर की इशिता दुबे ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में कला संकाय से प्रदेश में टॉप किया। - फोटो : अमर उजाला
सागर की इशिता आर्ट्स में प्रदेश में अव्वल
सागर की इशिता दुबे ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में कला संकाय से प्रदेश में टॉप किया। इशिता सागर जिले की रहली विकासखंड की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्रा हैं। प्राचार्य अरुणा शास्त्री ने बताया कि इशिता ने लगातार मेहनत करके ना केवल शाला का बल्कि संपूर्ण जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इशिता की मम्मी सहायक अध्यापक के पद पर पटना बुजुर्ग में पदस्थ हैं इशिता का एक छोटी बहन है। पिता कृषक हैं।

इशिता ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मैंने काफी मेहनत की है। स्कूल से जो पढ़ाते थे, उसे घर पर रिवाइज करती थी। खुद के नोट्स बनाए। शुरू से ही सपना था कि मुझे टॉप करना है। मैं आगे पीएससी की तैयारी करूंगी। स्कूल के अध्यापकों और माता-पिता का आशीर्वाद रहा। इशिता की मम्मी ने बताया कि मेरी बेटी को कम मुझे ज्यादा यकीन था कि वो टॉप करेगी। मैं लगातार उसे मेहनत करते हुए देखती थी।
 
विज्ञापन
The story of progress of MP Board 12th topper: There was a crisis of livelihood on the family, yet the focus was on studies, now top in the state
मुरैना की खुशबू शिवहरे ने कॉमर्स स्ट्रीम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। - फोटो : अमर उजाला
मुरैना की खुशबू शिवहरे ने कॉमर्स में किया टॉप
माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में मुरैना की खुशबू शिवहरे ने कॉमर्स स्ट्रीम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य संकाय में अव्वल आने पर पूरा परिवार खुश है। खुशबू शिवहरे ने मुरैना के अशासकीय विद्यालय में पढ़ाई की है। उन्होंने सफलता का श्रेय परिवार व शिक्षकों को दिया।

खुशबू ने कहा कि मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि मैंने टॉप किया है। सुबह फ्रेंड ने बताया कि 96 प्रतिशत आए हैं तो मैं खुश थी। पर स्कूल से फोन आया कि मैंने प्रदेश में टॉप किया है तो मुझे भरोसा ही नहीं हुआ। मेहनत तो बहुत की थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed