फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केजरीवाल पर निशाना: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- ये वो लोग हैं जिनको भारत से प्रेम नहीं

Sat, 26 Mar 2022 02:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 26 Mar 2022 02:40 PM IST
सार

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कश्मीरियों के दर्द को लेकर कहा है कि अगर इनको दर्द होता तो कभी कश्मीरी पंडितों की पीड़ा की इस प्रकार से अवेहलना नहीं करते।
 

विज्ञापन
Target on Kejriwal: BJP state president VD Sharma said – these are the people who do not love India
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कश्मीरियों के दर्द को लेकर कहा है कि अगर इनको दर्द होता तो कभी कश्मीरी पंडितों की पीड़ा की इस प्रकार से अवेहलना नहीं करते।


बता दें कि शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष जबलपुर पहुंचे थे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने केजरीवाल को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने (केजरीवाल) वो दर्द नहीं देखा, जो दर्द हमने देखा है। उन माताओं-बहनों का दर्द कश्मीर में जो 1990 के दशक में झेला है। अगर केजरीवाल... ये वे लोग हैं जिनको भारत से प्रेम नहीं है, भारत की संस्कृति से प्रेम नहीं है, भारत के लोगों से प्रेम नहीं है। गलती से इन स्थानों पर बैठे हैं। अगर इनको दर्द होता तो कभी कश्मीरी पंडितों की इस पीड़ा की इस प्रकार से अवेहलना नहीं करते। जिस प्रकार से करने का उन्होंने प्रयास किया है।
 
Target on Kejriwal: BJP state president VD Sharma said – these are the people who do not love India
शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष शर्मा जबलपुर पहुंचे थे। - फोटो : अमर उजाला
जबलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के पहुंचने के बारे में भी उन्होंने बताया है। कहा कि वे दो दिन के प्रवास पर मध्य प्रदेश में हैं। अलग-अलग प्रकार की बैठक में काम की समीक्षा होगी। यह मीटिंग संगठन की नियमित प्रक्रिया है, उसके तहत यह दौरा है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह मंडल की बैठक भी लेंगे, बूथ की बैठक भी लेंगे, जिले और मोर्चे की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। यह रूटीन प्रक्रिया के तहत बैठक है।
 
Target on Kejriwal: BJP state president VD Sharma said – these are the people who do not love India
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पूरी की पूरी भाजपा एक फिल्म के पोस्टर लगा रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
क्या कहा था केजरीवाल ने
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पूरी की पूरी भाजपा एक फिल्म के पोस्टर लगा रही है। इसलिए राजनीति करने आए थे। बच्चों को क्या जवाब दोगे। बच्चा पूछेगा कि क्या काम करते हो तो ये बोलोगे कि पिक्चरों के पोस्टर लगाता हूं। कह रहे हैं कि कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री करो, अरे यूट्यूब पर डाल दो, फ्री ही फ्री हो जाएगी। सब देख लेंगे। कश्मीरी पंडितों के नाम पर कुछ लोग करोड़ों रुपये कमा रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed