फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2026: कुबेरेश्वर धाम में मनेगी ग्रीन शिवरात्रि, 1 करोड़ पौधे रोपेंगे, बनेगा ज्योतिर्लिंग गार्डन

Sat, 14 Feb 2026 05:33 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 05:33 PM IST
सार

कुबेरेश्वर धाम पर आयोजित श्री रुद्राक्ष महोत्सव में देशभर से आए श्रद्धालु महाशिवरात्रि को ‘ग्रीन शिवरात्रि’ के रूप में मनाएंगे। इस दिन धाम परिसर में 12 ज्योर्तिलिंगों के प्रतीक स्वरूप पौधरोपण किया जाएगा।

विज्ञापन
Maha Shivratri 2026: Kubeshwar Dham to Mark Green Shivratri with 1 Crore Saplings, Jyotirlinga Garden
कुबेरेश्वर धाम में मनेगी ग्रीन शिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला

सीहोर का कुबेरेश्वर धाम इन दिनों शिवमय वातावरण से गूंज रहा है। हर ओर हर-हर महादेव के जयकारे, रुद्राक्ष की सुगंध और भक्तों की श्रद्धा से पूरा क्षेत्र एक आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के गांव-शहर तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों लोग भगवान शिव के दर्शन और गुरुजी की कथा सुनने के लिए धाम पहुंच रहे हैं।


 

Maha Shivratri 2026: Kubeshwar Dham to Mark Green Shivratri with 1 Crore Saplings, Jyotirlinga Garden
रुद्राक्ष महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
14 से 20 फरवरी तक चलेगा रुद्राक्ष महोत्सव
श्री रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन 14 से 20 फरवरी तक किया जा रहा है। पहले ही दिन लगभग दो लाख श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं और प्रशासन का अनुमान है कि कुल 10 से 12 लाख भक्त इस महोत्सव में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी ऐतिहासिक माना जा रहा है।

Maha Shivratri 2026: Kubeshwar Dham to Mark Green Shivratri with 1 Crore Saplings, Jyotirlinga Garden
कुबेरेश्वर धाम में मनेगी ग्रीन शिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला
‘ग्रीन शिवरात्रि’ बनेगी मिसाल
इस वर्ष महाशिवरात्रि को साधारण पर्व नहीं बल्कि ‘ग्रीन शिवरात्रि’ के रूप में मनाया जाएगा। विट्ठलेश सेवा समिति ने यह संकल्प लिया है कि 24 घंटे के भीतर देश-विदेश में कुल एक करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। इसका उद्देश्य शिव भक्ति को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी शुद्ध प्रकृति का वरदान मिल सके। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन धाम परिसर में 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतीक स्वरूप पौधों का रोपण कर ज्योतिर्लिंग गार्डन की नींव रखी जाएगी। यह गार्डन न सिर्फ हरियाली का केंद्र बनेगा बल्कि श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा स्थल भी होगा।

ये भी पढ़ें: Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, महेश्वर में 2 लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri 2026: Kubeshwar Dham to Mark Green Shivratri with 1 Crore Saplings, Jyotirlinga Garden
देशभर से पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
इस विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल आर्य (पर्यावरण गतिविधि, आरएसएस) एवं पद्मश्री डॉ. उमाशंकर पांडेय उपस्थित रहेंगे। पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा (गुरुजी) के सान्निध्य में अतिथिगण धाम परिसर में 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतीक स्वरूप पौधों का रोपण कर 'ज्योतिर्लिंग गार्डन' की नींव रखेंगे।
विज्ञापन
Maha Shivratri 2026: Kubeshwar Dham to Mark Green Shivratri with 1 Crore Saplings, Jyotirlinga Garden
भक्तों के लिए विशेष इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम
महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लगभग 2000 पुलिसकर्मी, 256 सीसीटीवी कैमरे और 10 ऊंचे वॉच टावरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके अलावा 2100 से अधिक स्वयंसेवक पार्किंग, कतार व्यवस्था और अन्य सेवाओं में लगे हुए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धाम पर 10 बिस्तरों वाला स्थायी अस्पताल शुरू किया गया है। इसके साथ 30 एम्बुलेंस और 5 स्वास्थ्य शिविर निरंतर सेवाएं दे रहे हैं। 500 पेयजल केंद्र, 350 शौचालय और 465 मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स की व्यवस्था की गई है। भोजनशाला में 200 स्टालों के माध्यम से प्रसाद वितरण किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed