Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Cold Winds Signal Winter's Arrival, Minimum Temperature Drops to 16°C; Sunny Days Ahead

सीहोर में बदला मौसम का मिजाज: न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 16 डिग्री पहुंचा, सुबह-शाम लग रही ठंड, दिन में तेज धूप

Wed, 11 Nov 2026 03:30 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2026 03:30 PM IST
सार

सीहोर में बुधवार सुबह ठंडी हवाओं के चलते लोगों को सर्दी का अहसास हुआ और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बनी रहेगी, जबकि आने वाले दिनों में रात का पारा और गिरने का अनुमान है।

विज्ञापन
Sehore: Cold Winds Signal Winter's Arrival, Minimum Temperature Drops to 16°C; Sunny Days Ahead
सीहोर में ठंड ने दी दस्तक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। अब तक दिन की गर्मी से परेशान लोगों को सुबह से चल रही ठंडी हवाओं ने सर्दी की आहट महसूस करा दी है। बुधवार सुबह सीहोर में ठंडी हवाओं का असर साफ दिखाई दिया। सुबह घरों से बाहर निकले लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ा, वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए ठंडी हवाएं परेशानी का कारण बनीं। मौसम का मिजाज ऐसा है कि दिन में तेज धूप गर्मी का अहसास कराएगी, जबकि सूरज ढलते ही ठंड का असर बढ़ने लगेगा। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान ने भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में रात का पारा और नीचे जा सकता है।

विज्ञापन


16 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान
बुधवार सुबह से ही जिले में ठंडी हवाओं का प्रभाव देखने को मिला। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। दिन और रात के तापमान में करीब 16 डिग्री का अंतर मौसम के बदलते तेवर को बयां कर रहा है। सुबह और शाम ठंडक महसूस होने लगी है। खासकर सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को अब गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है।
विज्ञापन


दिन में धूप का रहेगा जोर
मौसम में ठंडक के बावजूद दिन के तापमान में फिलहाल बड़ी गिरावट के संकेत नहीं हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह की ठंड के बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप तेज होगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। यानी सीहोर के लोगों को एक ही दिन में सुबह ठंड और दोपहर में गर्मी के दो अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ग्वालियर: रॉन्ग साइड रोकने पर एएसआई और बाइक सवार में थप्पड़बाजी, सरकारी काम में बाधा का आरोप, एफआईआर दर्ज

रात के तापमान में आएगी गिरावट
आरएके कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर के अनुसार सीहोर जिले में फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि रात का तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम में धीरे-धीरे बदलाव के साथ रात और सुबह की ठंडक बढ़ सकती है।


हवाओं का रुख बदला
मौसम में आ रहे इस बदलाव की प्रमुख वजह मानसून की विदाई के बाद वातावरण में नमी का कम होना और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली अपेक्षाकृत ठंडी हवाओं का प्रभाव है। नवंबर में आसमान साफ रहने से रात के समय धरती की गर्मी तेजी से वातावरण में बाहर निकलती है। इसके चलते रात और सुबह तापमान में गिरावट आती है। वहीं दिन में तेज धूप के कारण पारा दोबारा ऊपर चढ़ जाता है। इसी वजह से सुबह-शाम ठंडक और दोपहर में गर्मी का मिलाजुला असर बना हुआ है।

फिलहाल जिले में बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने के साथ आसमान साफ रहने का अनुमान है। नवंबर के आगे बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में सुबह और रात के समय हल्के गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। फिलहाल सीहोर में सर्दी ने दस्तक तो दे दी है, लेकिन दिन की धूप अभी उसकी रफ्तार पर ब्रेक लगाए हुए है। आने वाले दिनों में रात का पारा कितना गिरता है, इसी पर ठंड के वास्तविक तेवर निर्भर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed