फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ratlam: भारत जोड़ो यात्रा सीएम का फिर निशाना, सैलाना में कहा- जगह-जगह लोग कांग्रेस छोड़ रहे

Mon, 19 Sep 2022 07:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 07:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष किए हैं। उन्होंने कहा है कि इस यात्रा के दौरान कई कांग्रेसी पार्टी छोड़ चुके हैं। कांग्रेस की हालत खराब हो रही है। 

विज्ञापन
Ratlam: India Jodo Yatra CM's target again, said in Sailana - people are leaving Congress everywhere
सीएम शिवराज ने सैलाना में जनसभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को रतलाम के सैलाना पहुंचे। सैलाना में आयोजित जनसभा में उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष किए हैं। उन्होंने कहा है कि इस यात्रा के दौरान कई कांग्रेसी पार्टी छोड़ चुके हैं। कांग्रेस की हालत खराब हो रही है। 

 
Ratlam: India Jodo Yatra CM's target again, said in Sailana - people are leaving Congress everywhere
सीएम को सुनने बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। - फोटो : सोशल मीडिया
रतलाम जिले में सीएम शिवराज ने विकास कार्यों का लेखा-जोखा भी पेश किया। सीएम ने कहा कि मैंने सैलाना के विकास के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। 67 करोड़ रुपयों से विकास कार्य किए गए। स्ट्रीट लाइट से लेकर, सड़क निर्माण तक और पेयजल की व्यवस्था से लेकर पार्क के सौंदर्यीकरण तक में कोई कमी नहीं रहने दी। शिक्षा की गुणवत्ता ठीक करने के लिए हमें नई योजना लाए हैं सीएम राइज स्कूल। इनको प्राइवेट स्कूल से बेहतर बनाएंगे, आसपास के गांव से ही बच्चों को आना हो तो बस लेने और छोड़ने जाएगी। स्मार्ट क्लास और लैब होगी लाइब्रेरी होगी, खेल का मैदान होगा।
 
Ratlam: India Jodo Yatra CM's target again, said in Sailana - people are leaving Congress everywhere
सीएम ने कहा कि मैंने सैलाना के विकास के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी भले ही भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, लेकिन इस यात्रा में कांग्रेस छोड़ो यात्रा हो रही है। जगह-जगह लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। कांग्रेस की हालत तो यह हो गई है कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा। सीएम ने कहा कि  मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि गरीबों ने तुम्हारों क्या बिगाड़ा था, जो संबल योजना बंद कर दी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed