फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Morena News: अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवाओं ने किया अनोखा प्रदर्शन, बोले-नहीं मिल रही जरुरी सुविधाएं

Tue, 23 Aug 2022 05:31 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 23 Aug 2022 05:31 PM IST
सार

सरकार की मंशा प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं को आगे लाने की है। युवाओं का आरोप है कि अधिकारियों की बेरुखी से सरकार की मंशा पूरी होती नजर नहीं आ रही है। 

विज्ञापन
practice of the youth has stopped after rain flooded the Bhimrao Ambedkar Stadium in Morena
बारिश के बाद स्टेडियम में जल भराव हो गया है। - फोटो : amar ujala
मध्य प्रदेश सरकार भले ही खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं की प्रतिभा को आगे लाने का प्रयास कर रही हो, लेकिन अधिकारियों की बेरुखी से सरकार की यह मंशा पूरी होती नजर नहीं आ रही है। जबकि युवा खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर भविष्य का सपना देख रहे है। युवा और छात्रों की माने तो ग्रामीण व ब्लॉक स्तर पर खेलों की सुविधाओं का अभाव है। 

 
practice of the youth has stopped after rain flooded the Bhimrao Ambedkar Stadium in Morena
सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की प्रैक्टिस हुई बंद - फोटो : amar ujala
युवाओं की प्रैक्टिस हुई बंद
मुरैना स्थित भीमराव अंबेडकर स्टेडियम की। यहां पर बारिश में जल भराव की समस्या होने से न सिर्फ नियमित खेल कार्यक्रम ठप्प हो गए है, बल्कि सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की भी नियमित प्रैक्टिस बंद हो गई है।
practice of the youth has stopped after rain flooded the Bhimrao Ambedkar Stadium in Morena
कीचड़ में बैठकर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala
बारिश के पानी में डूबा रनिंग ट्रैक
खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुरैना जिला मुख्यालय पर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम बनाया गया है। स्टेडियम निर्माण के तीन साल तक अधिकारियों की तरफ से इसकी देखरेख की गई। लेकिन अब स्टेडियम में सुविधाओं का अभाव है। बारिश के मौसम में जलभराव हो गया है। मैदान समेत रनिंग ट्रैक पानी में डूब गया है। जिसकी वजह से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों की प्रैक्टिस नहीं हो पा रही हैं। नाराज सेना भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों ने पानी मे बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का यह प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed