नीमच बायपास चौथखेड़ा चौराहे पर सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात हुए कार हादसे में तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। अब दो और घायल युवकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनके नाम संजय पाटीदार और शेलेंद्र सिंह राजपूत बताया गया है। दोनों का उदयपुर में इलाज चल रहा था। हादसे में अब तक कुल पांच युवकों की मौत हो चुकी है। घायल राजेश का चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है। सभी युवक आलोट तहसील के ग्राम डाबड़िया और तालोद के रहने वाले थे जो सांवलियाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। उसी दौरान नीमच में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
Neemuch News: नीमच में हुए कार हादसे में दो और दोस्तों की मौत, घटनास्थल पर ही मारे गए थे तीन दोस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 15 Feb 2024 05:35 PM IST
सार
Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात चौथखेड़ा चौराहे पर हुए सड़क हादसे में दो और दोस्तों की मौत हो गई है। तीन दोस्तों की मौत तो घटनास्थल पर ही हो गई थी।
विज्ञापन
