फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मप्र स्टार्टअप कॉन्क्लेव: विशेषज्ञ बोले-स्टार्टअप के लिए जरुरी है कि प्रतिभावान लोग आपसे जुड़े, आपका विजन क्लीयर होना चाहिए

Fri, 13 May 2022 04:29 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 13 May 2022 04:29 PM IST
सार

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में चल रहे मप्र स्टार्टअप कॉन्क्लेव के अलग-अलग सत्रों में विशेषज्ञ अपनी बात रख रहे हैं। स्टार्टअप क्या है और कैसे शुरू किया जाए, क्या चुनौतियां रहती है,आदि विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। 

विज्ञापन
MP Startup Conclave: Expert said - for startup it is necessary that talented people join you, your vision should be clear
स्टार्टअप कॉन्क्लेव में जबरदस्त उत्साह दिखा - फोटो : सोशल मीडिया
मप्र स्टार्टअप कॉन्क्लेव के दौरान युवाओं में खूब उत्साह देखा जा रहा है। स्टार्टअप को लेकर रूचि नजर आ रही है। शुक्रवार सुबह से सत्र चल रहे हैं। इसमें विशेषज्ञ बता रहे हैं कि स्टार्टअप कैसे शुरू किया जाए, किन बातों का ध्यान रखा जाए, क्या चुनौतियां हो सकती है। 
MP Startup Conclave: Expert said - for startup it is necessary that talented people join you, your vision should be clear
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन - फोटो : सोशल मीडिया

सुबह करीब 11 बजे कॉन्क्लेव की शुरुआत हुई। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने यहां लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सचिव पी नरहरि, संचालक विशेष गढ़पाले भी उपस्थित थे। प्रदर्शनी में नए स्टार्टअप द्वारा अपने इनोवेशन और उद्यम को प्रदर्शित किया गया हैं। उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा एवं सांसद शंकर लालवानी ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
MP Startup Conclave: Expert said - for startup it is necessary that talented people join you, your vision should be clear
विद्यार्थी व युवा वर्ग ने दिखाई खास रूचि - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में हो रहे कार्यक्रम में एक कुल पांच सेशन हो रहे हैं। चार अलग-अलग कमरों में स्टार्टअप संचालक और विद्यार्थी बैठे हुए है। करीब 500 स्टार्टअप को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के बेसमेंट क्षेत्र में 126 स्टाल भी स्टार्टअप संचालकों ने लगाए हैं। यहां बताया जा रहा है कि वे किस क्षेत्र के लिए काम करते हैं और उन्हें विस्तार की जरूरत क्यों हैं। कार्यक्रम में कई निवेशक भी आए हुए हैं जिनकी निगाह अच्छे स्टार्टअप पर है। वे भी स्टॉल पर उत्पादों की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Startup Conclave: Expert said - for startup it is necessary that talented people join you, your vision should be clear
स्पीड मेंटरिंग सत्र में बताया गया मेंटर का महत्व - फोटो : सोशल मीडिया

मेंटर को साथ में रखें और सलाह लेते रहें
प्रदर्शनी के पहले सत्र में स्पीड मेंटरिंग सत्र हुआ। इसमें स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों तथा स्टार्टअप स्पेस के प्रमुख लीडर्स के साथ खुला संवाद किया। इस संवाद में जाना कि स्टार्टअप क्या होता है और कैसे इसे शुरू किया जा सकता है। द इंडस एंटरप्रेन्योर मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप करमरकर ने विद्यार्थियों से कहा कि आपके पास कितनी भी ऊर्जा और ज्ञान हो लेकिन मेंटर नहीं है तो आपको आगे बढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई स्टार्टअप की यह परेशानी होती है कि उन्हें जल्द फंडिंग चाहिए होती है लेकिन वे कभी भी मेंटरशिप नहीं चाहते। उन्हें पता ही नहीं होता कि उनके स्टार्टअप में क्या कमियां है और उसे कैसे दूर किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि मेंटर को साथ में रखें और उनसे सलाह लेते रहे। 
विज्ञापन
MP Startup Conclave: Expert said - for startup it is necessary that talented people join you, your vision should be clear
स्टार्टअप कैसे शुरू करें सत्र में बात रखते हुए सुनील गोयल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतिभावान लोगों को जोड़ना जरूरी
इसके बाद स्टार्टअप कैसे शुरू करें सत्र हुआ। इसमें अलग-अलग विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी। एयरटेल के लीडरशीप रोल में रहे एंजल इन्वेस्टर्स के सुनील गोयल ने बताया कि मुझे इंदौर से बहुत प्रेम मिला।  2005 में मैं तीन साल के लिए इंदौर आया था। तब भारती एयरटेल में चीफ ऑपरेशन ऑफिसर था। अपने अनुभवों को साझा करते हुए गोयल ने बताया कि स्टार्टअप की परिभाषा है कि कोई भी नया बिजनेस शुरू करना। इसके लिए हमारा दृष्टिकोण बहुत जरूरी है। फंडिंग सबसे पहली चीज है। इसमें एक बिजनेस एंटरप्रेन्योर होता है। एंटरप्रेन्योर वेंचर में कोशिश रहती है कि सौ-हजार लोगों को रोजगार दें जबकि बिजनेस में यह संख्या कम हो सकती है। सबसे खास यह है कि स्टार्टअप की शुरुआत में ये ध्यान रखना पड़ेगा कि इसका इंपेक्ट लाखों-करोड़ों लोगों पर हो। स्टार्टअप के लिए सबसे जरुरी है कि प्रतिभावान लोग आपसे जुड़े। वे योग्य हो। आपके लिए काम करने वाले हो। कोई भी आपके साथ तभी काम करेगा जब आपका विजन क्लीयर होगा। इसलिए स्टार्टअप करना चाहते हैं तो ऐसे लोग जोड़ो जो आपकी मजबूत टीम बने। जो आपसे बेहतर हो। आइडिया के बारे में ग्लोबली रिसर्च करो। कांपीटिटर को देखो। मेरी भी गलती हुई कि जब मैंने अपना एंटरप्रेन्योर शुरू किया तो दायरा सीमित रखा। इसलिए दायरा बढ़ाएं। सीखें कि क्या बेहतर कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed