मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। सत्ताधारी दल भाजपा के एक विधायक पुलिस अफसर के सामने लेट गए यानी दंडवत प्रणाम करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने गुंडों से मरवा देने की बात कही।
जानकारी के अनुसार मामला मऊंगए एएसपी कार्यालय का है। यहां भाजपा के विधायक प्रदीप पटेल बुधवार करीब 4 बजे पहुंचे थे। वे समर्थकों के साथ सीधे एएसपी के कैबिन में चले गए। वहां कुछ लोग मौजूद थे। विधायक को देखकर एएसपी भी खड़े गए। तभी विधायक पटेल उनके साथ हाथ जोड़कर कहते नजर आए कि समस्या कुछ नहीं है, आप तो मुझे गुंडों से मरवा दीजिए, फिर वे अचानक दंडवत हो गए। फिर वे अफसर से सवाल करते हुए वहां से बाहर चले गए। वहां बैठे लोग ये सीन देखकर चौंक गए। किसी ने सारे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हुआ है।
2 of 4
कैबिन में घुसते ही विधायक ने हाथ जोड़ लिए।
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों किया ऐसा
हालांकि ये सीन देखकर सब चौंक गए, पर मन में यही सवाल था कि विधायक ने आखिर ऐसा किया क्यों। इसका जवाब भी विधायक पटेल ने खुद दिया है। पटेल ने एएसपी से कहा कि मऊगंज जिले नशाखोरी तेजी से बढ़ी है। जिला इसकी चपेट में है। गांव-गांव में अवैध नशे का कारोबार हो रहा है। नशे से घर बर्बाद हो रहे हैं, अपराध बढ़ रहे हैं। विधायक ने कहा कि कई बार मौखिक व लिखित रूप से इसके बारे में शिकायत कर चुका हूं, मगर पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। मऊगंज के भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुलेंद्र गुप्ता ने बताया कि नशे पर पुलिस कोई कारगर कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे नाराज होकर विधायक जनता की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दंडवत हो गए। उन्होंने पुलिस अफसर से कहा कि आप हमसे पूछ रहे हैं कि ऐसा क्यों किया, ये तो आपको पता होना चाहिए कि इसकी जरूरत क्यों पड़ी।
3 of 4
विधायक को ऐसा करते देख एएसपी साहब भी हक्के-बक्के रह गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस का क्या रिएक्शन
मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। जब एसपी रसना ठाकुर के पास ये मामला पहुंचा तो उन्होंने कहा कि विधायक ने पत्र दिया है। उन्होंने नशे का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई के लिए कहा है। गत दिनों से कार्रवाई की गई है। विधायक जी ने और जानकारी हमारे संज्ञान में लाई है। उसके लिए टीम का गठन किया है।
4 of 4
मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल दंडवत हो गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस का बयान भी आया
मामले में कांग्रेस नेता ने भी बयान दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मध्यप्रदेश के मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल पुलिस अफसरों के सामने दंडवत होकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं ! यह कांग्रेस द्वारा किए गए दावों का सबूत है कि प्रदेश में लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है, जब एक सत्ताधारी विधायक को अपनी सुरक्षा के लिए दंडवत होना पड़े तो बहन - बेटियों एवं आमजन की पुलिस कैसे सुरक्षा करेगी ?