फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP: CM शिवराज का विपक्ष पर निशाना, बोले - पता नहीं कौन सा 'का बा' गाना बजाकर मुझे कंस और शकुनी मामा कहते हैं

Mon, 17 Jul 2023 08:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 17 Jul 2023 08:53 AM IST
विज्ञापन
MP News: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan targeted Neha Singh and Congress, said on the song Ka Ba
सीएम शिवराज ने नेहा सिंह और कांग्रेस पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के बड़वानी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कांग्रेस और लोकगायिक नेहा सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नेहा सिंह और कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि कोई मुझे कंस मामा कहता हैं, कोई शकुनी मामा कहता है। गाना बाजवा रहे और वीडियो डाल रहे। पता नहीं कौन सा 'का बा' 'का बा'। ये गाली देते-देते दिन रात परेशान हैं। इतना ही नहीं शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने बेटा-बेटियों को नौकरी नहीं दी। हमने दी तो हम पर आरोप लगाए। कांग्रेस ने हमको गाली दी। उनके राज में बिजली भी नहीं थी, हम 24  घंटे बिजली दे रहे हैं। उन्होंने नांगलवाड़ी पहुंचकर शिखरधाम भीलट देव मंदिर में दर्शन किए, उसके बाद बड़वानी पहुंचकर रोड़ शो भी किया। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने नांगलवाड़ी में उज्जैन के महाकाल लोक की तरह भीलट देव लोक बनाए जाने की घोषणा भी की।  




भीलट देव लोक बनाया जायेगा  
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रविवार को नांगलवाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने शिखरधाम भीलट देव मंदिर में दर्शन किया और कहा कि नांगलवाड़ी में उज्जैन के महाकाल लोक की तरह भीलट देव लोक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कांग्रेस पर जम कर बरसे। साथ ही नेहा सिंह राठौर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोई कंस मामा कहता है, कोई शकुनी मामा कहता है। गाने बजवा रहे और वीडियो डाल रहे। पता नहीं कौन सा 'का बा' 'का बा' है। मेरी बहनों में कंस मामा लगता हूं क्या? ये गाली देते-देते दिन रात परेशान है। ये दुबला पतला डेढ़ हड्डी पसली वाला कहां से आ गया? हमें सरकार में नहीं आने देता, तो ये बड़े परेशान है। रोज गालियां देते हैं।
MP News: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan targeted Neha Singh and Congress, said on the song Ka Ba
सीएम शिवराज ने सभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस राज में नहीं थी, हम दे रहे 24 घंटे बिजली 
शिवराज ने सभा को संबोधित करते हुए मंच से कहा कि कांग्रेस ने बेटा-बेटियों को नौकरी नहीं दी। हमने दी तो तरह-तरह के आरोप लगाए। कांग्रेस ने हमको गाली दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में बिजली भी नहीं थी। हम 24 घंटे बिजली दे रहे हैं। कांग्रेस के राज में सड़कें नहीं थी। पांच से छह घंटे बड़वानी से इंदौर जाने में लगते थे। अब दो से तीन घंटे में इंदौर जा रहे हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि आज से विकास पर्व शुरू किया है। किसानों को 1173 करोड़ की नागलवाड़ी उद्वहन सिंचाई से जहां खरगोन-बड़वानी के लोग लाभान्वित होंगे। वहीं पाटी परियोजना से भी जिले के लोग लाभान्वित होंगे। साथ ही किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी। शिवराज ने कहा कि मप्र में राजा, नवाब, अंग्रेज, कांग्रेस सबने साढ़े सात लाख हैक्टेयर सिंचाई की व्यवस्था की थी। इसे हमने 47 लाख हैक्टेयर की है, काम अभी भी जारी है। 
MP News: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan targeted Neha Singh and Congress, said on the song Ka Ba
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नांगलवाड़ी में सभा के बाद बड़वानी पहुंचकर रोड़ शो किया - फोटो : अमर उजाला
आशा कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मानदेय 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नांगलवाड़ी में सभा के बाद बड़वानी पहुंचकर रोड़ शो किया। यह रोड़ शो पांच से छह किलोमीटर तक चला। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने एक जगह रुककर चाय भी पी। इसके बाद सीएम आगे बढ़े तो आशा कार्यकर्ताओं ने सीएम को ज्ञापन सौंपा। उनसे बातचीत में उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ाया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed