फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्य प्रदेश: मंत्री की विधानसभा में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, गंदगी से परेशान होकर सरंपच कार्यालय पर टांगी जूतों की माला

Sun, 20 Mar 2022 01:08 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 01:08 PM IST
सार

मप्र के मंत्री तुलसी सिलावट की विधानसभा सांवेर में ग्रामीणों ने अनूठा प्रदर्शन किया। सरपंच कार्यालय में जूतों की माला टांगी। नारेबाजी भी की। आरोप लगाए कि गंदगी से लोग परेशान हैं मगर सुनवाई नहीं हो रही। मंत्री भी ध्यान नहीं देते।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Villagers demonstrated in the minister's assembly, troubled by the mess, a garland of shoes hung on the sarpanch's office
ग्राम पंचायत कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : सोशल मीडिया
आइये, आपको दिखाते हैं मप्र के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की विधानसभा सांवेर। शनिवार को यहां कुछ ऐसा हुआ जिसने विकास के वादों और स्वच्छता के दावों पर सवाल उठाए। यहां गांव वालों ने सरपंच के कार्यालय पर जूतों की माला टांग दी। गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने सुनवाई न होने के चलते यह कदम उठाया। मंत्री पर भी आरोप लगाए।


 
Madhya Pradesh: Villagers demonstrated in the minister's assembly, troubled by the mess, a garland of shoes hung on the sarpanch's office
सरपंच कार्यालय के गेट पर जूतों की माला टांगते ग्रामीण - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, तुलसी सिलावट मप्र के जल संसाधन मंत्री हैं। वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं। सिलावट की विधानसभा सांवेर में शनिवार को अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। सांवेर के पालिया ग्राम पंचायत के वाल्मीकि इलाके के रहवासी गंदगी से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो सालों से मोहल्ले में गटर भरी हुई है, गर्मियों में भी सड़क पर गंदा पानी बहता है। यहां पर जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सड़कों पर फैली गंदगी और गंदे कीचड़ से गांव के लोग बीमार हो रहे हैं। इसकी सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने सरपंच कार्यालय पर जूतों की माला टांग दी। ग्रामीणों के मुताबिक सीएम हेल्पलाइन पर भी कई बार शिकायत की, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हो रही है। इसके बाद थक हारकर वे विरोध प्रदर्शन करने लगे। गंदगी से परेशान गांव की महिलाओं ने जूतों के दो हार बनाए, एक सरपंच के लिए और दूसरा पंचायत सचिव के लिए। ग्रामीण नारेबाजी करते हुए जूतों का हार लेकर इलाके से निकले ओर पंचायत भवन पहुंचने तक जमकर नारेबाजी करते रहे। यहां गुस्साए लोगों ने जूते की माला कार्यालय के गेट पर टांग दी। इस दौरान बच्चे और महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल रहीं।
 
Madhya Pradesh: Villagers demonstrated in the minister's assembly, troubled by the mess, a garland of shoes hung on the sarpanch's office
सरपंच कार्यालय के गेट पर जूते-चप्पलों की माला टांगते ग्रामीण - फोटो : सोशल मीडिया
चुनाव जीतने के बाद नहीं आए मंत्री
ग्रामीणों ने कहा कि वे मंत्री तुलसी सिलावट दो बार यहां चुनाव के समय विकास कामों को लेकर घोषणा कर गए लेकिन चुनाव जीतने के बाद वह नहीं आए। परेशानियों को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की लेकिन वहां भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसीलिए अब उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाया है। गांव के लोगों के मुताबिक पालिया ग्राम पंचायत में सरपंच गीताबाई बामणिया, सचिव सीताराम पर ग्रामीणों ने कई तरह के आरोप लगाए हैं। वाल्मिकी इलाके में गटर भरी हुई है। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। परेशान लोग इसकी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई हल नहीं निकला। परेशानियों को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की लेकिन वहां भी ध्यान नहीं दिया। रहवासियों ने यह आरोप भी लगाया कि वे मोबाइल पर कॉल करते हैं, तो मंत्री से बात नहीं हो पाती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed