{"_id":"5be535efbdec2269812a96f9","slug":"madhya-pradesh-assembly-elections-2018-enrollment-process-starts-in-madhya-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: मध्यप्रदेश के दिग्गजों का नामांकन तस्वीरों में देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: मध्यप्रदेश के दिग्गजों का नामांकन तस्वीरों में देखिए
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
shivraj nomination
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही हैं और नामांकन का भी दौर शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार अपने गृह जिले सीहोर की बुधनी सीट से नामांकन भरा। नामांकन दाखिल करते समय उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह, बेटा कुनाल, उनके चुनावी एजेंट रमाकांत भार्गव और वकील श्रेय राज सक्सेना मौजूद थे।
लक्ष्मण सिंह
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहली ही सूची में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का दबदबा दिखा जब उनके भाई और बेटे दोनों को टिकट दे दिया गया। सोमवार को दिग्विजय खुद अपने भाई को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय में मौजूद रहे। दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा से खड़े हुए है। यहां उनका सामना भाजपा के दिग्गज नेता ममता मीणा से है। बता दें कि ममता मीणा मौजूदा क्षेत्र से विधायक भी रह चुकी है।
लक्ष्मण सिंह
लक्ष्मण सिंह इससे पहले भी दो बार जीत का डंका बजा चुके हैं। राघौगढ़ सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है और भाजपा के लिए हमेशा से एक चुनौती रही है। पिछले विधानसभा में भाजपा ने जिस उम्मीदवार पर दांव खेला था उसे 58,204 मतों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भाजपा ने भूपेंद्र रघुवंशी पर दांव खेला है।
2003 के चुनाव में भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को इस सीट से टिकट दिया, लेकिन वह भी दिग्विजय सिंह के आगे टिक नहीं सके। 2008 में कांग्रेस ने मूलसिंह दादाभाई को टिकट दिया जिन्होंने भाजपा उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह रघुवंशी को हराया। रघुवंशी को इस बार फिर यहां से टिकट मिला है।
2003 के चुनाव में भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को इस सीट से टिकट दिया, लेकिन वह भी दिग्विजय सिंह के आगे टिक नहीं सके। 2008 में कांग्रेस ने मूलसिंह दादाभाई को टिकट दिया जिन्होंने भाजपा उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह रघुवंशी को हराया। रघुवंशी को इस बार फिर यहां से टिकट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यशोधरा राजे सिंधिया
यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी विधानसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इसी सीट पर कांग्रेस ने अपने नए चेहरे सिद्धार्थ लाडा को मैदान मे उतारा है। बता दें कि यशोधरा राजे सिंधिया ने इसी सीट पर 2013 मे जीत दर्ज की थी। मौजूदा समय में यशोधरा राजे प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री है।
