फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kuno National Park: दो मादा चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया, बचे हुए तीन कल छोड़े जा सकते हैं

Sun, 27 Nov 2022 10:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Nov 2022 10:10 PM IST
सार

Project Cheetah: दो मादा चीतों को रविवार को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। रविवार को जिन दो मादा चीतों को बड़े बाड़े में रिलीज किया गया है, उनके नाम आशा और तिबलिश बताए गए हैं। अब तक तीन नर और दो मादा चीताओं को रिलीज किया जा चुका है।

विज्ञापन
Kuno National Park: Two female cheetahs released in large enclosure
रविवार रात दो चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। - फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में नामीबिया से लाए गए चीतों का क्वारंटाइन समय खत्म चुका है। धीरे-धीरे चीतों को बड़े बाड़े में शिफ्ट किया जा रहा है, जहां वे शिकार कर रहे हैं। दो मादा चीतों को रविवार को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। अब तक पांच चीतों को शिकार करने के लिए छोड़ दिया गया है। संभावना है कि कल यानी सोमवार को शेष तीन चीतों को भी बड़े बाड़े में शिफ्ट कर दिया जाएं। 


कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि नामीबिया की दो मादा चीता, जिन्हें पहले क्वारंटाइन किया गया था, आज विशेषज्ञों की देखरेख में एक बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया। 
Kuno National Park: Two female cheetahs released in large enclosure
अब तक तीन नर और दो मादा चीताओं को रिलीज किया जा चुका है।  - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि प्रोजेक्ट चीता के तहत नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर 17 सितंबर को श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। उन्हें अलग-अलग क्वारंटाइन बाड़ों में रखा गया था। अब धीरे-धीरे उन्हें बड़े बाड़ों में छोड़ा जा रहा है। रविवार को जिन दो मादा चीतों को बड़े बाड़े में रिलीज किया गया है, उनके नाम आशा और तिबलिश बताए गए हैं। अब तक तीन नर और दो मादा चीताओं को रिलीज किया जा चुका है। 

 
Kuno National Park: Two female cheetahs released in large enclosure
आठ चीते नामीबिया से लाए गए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
छह वर्ग किमी का है बड़ा बाड़ा
छह वर्ग किमी के घेरे में चीते शिकार को मारकर खाएंगे और स्वाभाविक रूप से खुद को ढाल लेंगे। बाड़े में पहले से ही हिरण, जंगली सुअर, नीलगाय और अन्य वन्य जीवों को चीतों के शिकार करने के लिए रखा गया है। यहां तीन से चार महीने बिताने के बाद चीतों को जंगल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kuno National Park: Two female cheetahs released in large enclosure
गले में पहनाए गए कॉलर आईडी से मॉनीटरिंग की जाएगी। - फोटो : Social Media
24 घंटे में चार बार मिलेगी लोकेशन
वन विभाग के अधिकारी बड़े बाड़े में छोड़े गए चीतों की, उनके गले में पहनाए गए कॉलर आईडी से मॉनीटरिंग करेंगे। कॉलर आईडी से चीतों की लोकेशन सेटेलाइट के माध्यम से दिन में चार बार वन विभाग के अधिकारियों को सिस्टम पर ऑटोमैटिक मैसेज के माध्यम से मिलेगी। इसकी मदद से टीम जरूरत पड़ने पर चीतों के पास पहुंच सकेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed