फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: दो दिन ससुराल में रुकेंगे नड्डा, पसंद के व्यंजन बनाने में जुटी सास, बीजेपी ने की स्वागत की तैयारियां

Tue, 31 May 2022 03:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 31 May 2022 03:04 PM IST
सार

MP News: दो दिन ससुराल में रुकेंगे नड्डा, पसंद के व्यंजन बनाने में जुटी सास, बीजेपी ने की स्वागत की तैयारियां

विज्ञापन
MP News: Nadda will stay at her in-laws' house for two days, is busy preparing dishes of choice, BJP prepares to welcome
तीन दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे नड्डा। - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौर पर अपनी ससुराल जबलपुर आ रहे हैं। उनके ससुराल में सभी सदस्य दामाद के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। उनकी सास जयश्री बनर्जी खुद रसोई की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और अपने दामाद के पसंद की डिशेज बना रही हैं। नड्डा करीब चार साल बाद अपनी पत्नी के साथ ससुराल आ रहे हैं, जिसके चलते उनके ससुराल के लोग काफी उत्साहित और प्रसन्न हैं। ससुराल पक्ष के लोग जोर शोर से जमाई के स्वागत की तैयारियां करने में जुटे हैं।

 
जमाई षष्ठी में शामिल होंगे
बंगाली समाज में हर साल जून में जमाई षष्ठी का आयोजन किया जाता है। लंबे समय बाद नड्डा जून के महीने में ससुराल आ रहे हैं, जिसके चलते उनके ससुराल वालों ने जमाई षष्ठी का आयोजन किया है। इस आयोजन में बेटी और दामाद को उनकी पसंद का भोजन परोसा जाता है, साथ ही उन्हें उपहार भी दिए जाते हैं।
MP News: Nadda will stay at her in-laws' house for two days, is busy preparing dishes of choice, BJP prepares to welcome
बेटे और बहू के साथ जयश्री बनर्जी। - फोटो : सोशल मीडिया
2018 के बाद अब आ रहे हैं ससुराल
भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार ससुराल आ रहे हैं। इससे पहले वे 2018 में ससुराल में एक जनेऊ संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे। उस समय नड्डा हेल्थ मिनिस्टर थे। जेपी नड्डा का ससुराल जबलपुर के पचपेड़ी क्षेत्र में है। उनकी सास जयश्री बनर्जी जबलपुर पश्चिम से विधायक और सांसद रह चुकी हैं।

ससुराल में की जा रही विशेष तैयारियां
जेपी नड्डा इस बार पार्टी कार्यक्रम के लिए भले ही जबलपुर आ रहे हैं, लेकिन वे होटल की जगह इस बार अपने ससुराल में रुकेंगे। उनके साथ पत्नी मल्लिका भी आ रही हैं। जेपी नड्डा के ससुराल में उनके दो साले दीपांकर और आशीष बनर्जी, दो सरहज रूपा और मिताली, मल्लिका की एक बड़ी बहन और दोनों भाइयों के बच्चे हैं। जबलपुर निवासी मल्लिका बनर्जी से जेपी नड्डा की मुलाकात एबीवीपी के दौरान हुई थी। देवधर राव और मुरली मनोहर जोशी के प्रयासों से जेपी नड्डा और मल्लिकी ने 1991 में शादी की थी। 

परोसे जाएंगे पसंदीदा व्यंजन
ससुराल पक्ष ने दामाद की खातिरदारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। नड्डा को खाने में फिश फ्राई और तोरई की सब्जी, सत्तू के पराठे पसंद हैं। इसलिए उनकी सास जयश्री बनर्जी और दोनों सरहजें रूपा और मिताली पसंद के व्यंजन बनाने में जुटी हैं। 
MP News: Nadda will stay at her in-laws' house for two days, is busy preparing dishes of choice, BJP prepares to welcome
जेपी नड्डा के स्वागत की तैयारी में जुटे पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : सोशल मीडिया
बीजेपी ने की स्वागत की तैयारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए भाजपा ने भी तैयारियां कर ली हैं।  जेपी नड्डा 1 जून की शाम को शहर में पहुंचेगे। इस दौरान प्रदेश संगठन ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी की है। डुमना एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय के बीच लगभग 17.5 किमी का रोड शो निकाला जाएगा। नड्डा का रोड शो शहर की तीन विधानसभाओं कैंट, उत्तर मध्य और पूर्व विधानसभा से होकर निकलेगा। पार्टी कार्यकर्ता  शहर को भगवा मय बनाने की तैयारी में जुटे हैं। रोड शो के मार्ग पर 29 जगह स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं।

CM शिवराज और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी रहेंगे मौजूद
राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ रोड शो में सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। रोड शो में लगभग दो घंटे का समय लगेगा। संगठन ने स्वागत मंच मंडल, मोर्चे और प्रकोष्ठ के ही लगाए हैं। रोड शो के बाद जेपी नड्डा अगले दिन रांझी बूथ की बैठक लेंगे। फिर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के रानी दुर्गावती मंडल की बैठक में शामिल होंगे। वहां से लौटकर पार्टी कार्यालय में रहेंगे और फिर शाम को वेटरनरी ग्राउंड में युवाओं से संवाद करेंगे। यूथ संवाद में युवा किसान, चिकित्सक, इंजीनियर, व्यापारी, स्टार्टअप आदि से जुड़े युवाओं को बुलाया जा रहा है। नड्डा तीन जून को जबलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मध्य प्रदेश में 15 महीने बाद विधानसभा चुनाव हैं, वहीं जल्द ही पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव भी हैं, इस लिहाज से नड्डा का ये दौरा काफी खास माना जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed