फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2024: इंदौर में पौधरोपण-स्वच्छता में अव्वल रहने का रिकॉर्ड तो युगपुरुष धाम की घटना से दहलाया था दिल

Tue, 31 Dec 2024 08:01 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 31 Dec 2024 08:01 AM IST
सार

साल 2024 इंदौर के लिए उपलब्धियों और चुनौतियों का मिला-जुला अनुभव रहा। पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में शहर ने नई ऊंचाइयों को छुआ, लेकिन घोटालों, आपराधिक घटनाओं और हादसों ने शहर के सामने कई सवाल भी खड़े किए। 

विज्ञापन
Year Ender 2024: Indore has a record of being the best in plantation and cleanliness
बीत रहे साल 2024 में इंदौर की यादें - फोटो : अमर उजाला
इंदौर ने साल 2024 में अपनी पहचान को और मजबूती देते हुए कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। साथ ही, कुछ घटनाओं ने शहर को झकझोर कर रख दिया। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहर के लिए पहचाने जाने वाले इंदौर ने इस साल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग छाप छोड़ी। आइए, साल 2024 की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर डालते हैं।


नगर निगम में 150 करोड़ का घोटाला
अप्रैल में इंदौर नगर निगम में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया। ड्रेनेज लाइन और सड़क निर्माण जैसे कामों के लिए फर्जी बिलों के जरिए 150 करोड़ रुपए का गबन हुआ। इस घोटाले में कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर केस दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच अभी जारी है।

 
Year Ender 2024: Indore has a record of being the best in plantation and cleanliness
जनवरी में इंदौर ने एक बार फिर देश के सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड अपने नाम किया। - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता में लगातार सातवीं बार अवॉर्ड
जनवरी में इंदौर ने एक बार फिर देश के सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड अपने नाम किया। यह लगातार सातवीं बार था जब इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला स्थान हासिल किया। इस बार यह अवॉर्ड इंदौर और सूरत को संयुक्त रूप से दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में यह सम्मान सीएम डॉ. मोहन यादव को प्रदान किया।

ये भी पढ़ें: Year Ender 2024: हरदा फैक्टरी धमाका, 10 हाथियों की मौत…कार से 11 करोड़ की बरामदगी; बड़े थे मप्र के ये घटनाक्रम

 
Year Ender 2024: Indore has a record of being the best in plantation and cleanliness
इंदौर के सिरपुर को रामसर साइट के रूप में घोषित किया गया - फोटो : अमर उजाला
सिरपुर रामसर साइट की घोषणा
फरवरी में वर्ल्ड वेटलैंड्स डे के मुख्य कार्यक्रम की मेजबानी इंदौर के सिरपुर क्षेत्र में हुई। इसे रामसर साइट के रूप में घोषित किया गया, जिससे आर्द्र भूमि संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर सिरपुर को पर्यावरण संरक्षण का आदर्श स्थल बनाने की बात कही।

ये भी पढ़ें: Year Ender: इंदौर में कांग्रेस बगैर उम्मीदवार चुनाव लड़ी, BJP को मिली सबसे बड़ी जीत; ऐसी रही सियासी उथल-पुथल

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2024: Indore has a record of being the best in plantation and cleanliness
जून में इंदौरवासियों ने एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। - फोटो : अमर उजाला
51 लाख पौधारोपण: एक नया रिकॉर्ड
जून में इंदौरवासियों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। 51 लाख पौधे लगाए गए, जिसमें एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घोषणा की कि इंदौर हर साल 51 लाख पौधे लगाने का प्रयास करेगा।

 
विज्ञापन
Year Ender 2024: Indore has a record of being the best in plantation and cleanliness
जुलाई में युगपुरुष धाम आश्रम में दस बच्चों की मौत का मामला सामने आया। - फोटो : अमर उजाला
युगपुरुष धाम आश्रम में बच्चों की मौत
जुलाई में युगपुरुष धाम आश्रम में दस बच्चों की मौत का मामला सामने आया। अलग-अलग कारणों से हुई इन मौतों के बाद आश्रम का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया। वहां के बच्चों को उज्जैन के एक अन्य आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: नए साल में इंदौर में बिछेगा नई सड़कों का जाल,मेट्रो का संचालन भी होगा

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed