{"_id":"6770234c14ebcc17a604976b","slug":"from-harda-factory-explosion-to-the-death-of-10-elephants-these-were-the-events-in-mp-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2024: हरदा फैक्टरी धमाका, 10 हाथियों की मौत…कार से 11 करोड़ की बरामदगी; बड़े थे मप्र के ये घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Year Ender 2024: हरदा फैक्टरी धमाका, 10 हाथियों की मौत…कार से 11 करोड़ की बरामदगी; बड़े थे मप्र के ये घटनाक्रम
Sat, 28 Dec 2024 09:41 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 28 Dec 2024 09:41 PM IST
सार
Year Ender 2024: साल 2024 मध्य प्रदेश के लिए हादसों से भरा रहा। फरवरी में हरदा फैक्टरी हादसा तो वहीं अक्तूबर में बांधवगढ़ के जंगल में 72 घंटे के भीतर 10 हाथियों की मौत ने प्रशासन की नींद उड़ा दी थी। आइये जानते हैं साल 2024 का ये पूरा घटनाक्रम…
विज्ञापन
ईयर एंडर 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के लिए साल 2024 घटनाओं से भरा रहा। राज्य में कई चौंकाने वाली घटनाओं ने पूरे देश का ध्यान खींचा। भ्रष्टाचार की भारी कार्रवाई से लेकर प्राकृतिक आपदाओं तक, और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई से लेकर मासूम बच्चों की मौत तक, इन घटनाओं ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। आइए, नजर डालते हैं 2024 की उन बड़ी घटनाओं पर, जिन्होंने इतिहास में अपनी जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में कार से मिला 11 करोड़ नगद
भोपाल में कार से मिला 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए नगद जनवरी में भोपाल के मेंडोरी गांव में इनकम टैक्स विभाग ने एक कार से 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए नगद जब्त किए। यह कार परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा के सहयोगी की थी। शर्मा के घर और कार्यालय में छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति और चांदी बरामद हुई। इसे साल की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
विज्ञापन
होली में महाकाल मंदिर में आग
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में होली के दिन आग लग गई थी। इसके चलते पुजारी सहित 14 लोग आग में झुलस गए। हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता व्यक्त की है। पीएम ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से फोन पर चर्चा की और घटना की जानकारी ली। सीएम ने प्रधानमंत्री जी घटना की पूरी जानकारी दी।
1800 करोड़ की ड्रग फैक्टरी का पर्दाफाश
अक्टूबर में बगरोदा इंडस्ट्रियल एरिया में गुजरात एटीएस और एनसीबी ने मेफेड्रोन (एमडी ड्रग) बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा। 1.5 करोड़ प्रति लीटर कीमत के 840 लीटर ड्रग्स के लिक्विड के साथ कई अपराधियों की धरपकड़ हुई। यह कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दी गई।
हरदा में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट, कई की मौत
फरवरी में हरदा जिले में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से 60 घरों में आग लग गई। धमाके में कई लोगों की जान चली गई। फैक्ट्री में 15 टन बारूद रखा हुआ था, जो हादसे का कारण बना।
कोदो खाने से 10 हाथियों की मौत
अक्तूबर में बांधवगढ़ के जंगल में 72 घंटे के भीतर 10 हाथियों की मौत हो गई। जांच में पता चला कि फंगस लगे कोदो खाने से यह हादसा हुआ। वन विभाग ने हाथियों की सुरक्षा के लिए नई योजनाओं की घोषणा की।
सीबीआई इंस्पेक्टर रिश्वतखोरी में गिरफ्तार
मई में नर्सिंग कॉलेजों की अनियमितता जांच के दौरान सीबीआई के दो इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। इस घटना ने जांच एजेंसी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए।
शिवपुरी में सैकड़ों गायों की मौत
फरवरी में शिवपुरी जिले के सिल्लरपुर गांव में सैकड़ों गायों के शव पाए गए। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया।
मैहर में बस काटकर निकाले गए यात्रियों के शव
28-29 सितंबर की दरम्यानी रात बड़ा हादसा हो गया था। देर रात यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस हाईवा से टकरा गई जिसमें करीब 10 लोगों की मौत हो गई थी। जो जिंदा बचे, उनकी चीखें चारों और गूंजने लगी। दर्दनाक हादसा मैहर जिले में हुआ था। इस हादसे में 23 यात्री घायल हो गए थे।
इंदौर के आश्रम में बच्चों की रहस्यमयी मौत
जुलाई में इंदौर के श्री युगपुरुष धाम आश्रम में पांच मानसिक रूप से विकलांग बच्चों की मौत हुई। यह घटना अब तक रहस्य बनी हुई है।
रेत माफिया ने एएसआई को कुचला
मई में शहडोल जिले में अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ने एएसआई महेंद्र बागरी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की कड़वी सच्चाई सामने लाती है।
छतरपुर में उपद्रवियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई
अगस्त में छतरपुर में एक विवादित टिप्पणी के बाद हुई हिंसा के जवाब में प्रशासन ने हाजी शहजाद अली के आलीशान मकान पर बुलडोजर चला दिया।
स्टेट म्यूजियम में चोरी की नाकाम कोशिश
सितंबर में भोपाल म्यूजियम में 15 करोड़ की चोरी की कोशिश हुई। चोर दीवार से कूदते समय घायल हो गया और पकड़ा गया।
देश के सबसे बुजुर्ग भालू 'बबलू' की मौत
जनवरी में वन विहार, भोपाल में देश के सबसे बुजुर्ग भालू बबलू की मौत हो गई। 36 वर्षीय बबलू को 2006 में राजस्थान से बचाया गया था।
चिल्ड्रन होम से 26 बच्चियां लापता
जनवरी में राजधानी के एक चिल्ड्रन होम से 26 बच्चियां गायब होने का मामला सामने आया। इनमें से कुछ बच्चियां बाद में अपने घर लौटीं।
स्कूल की दीवार गिरने से बच्चों की मौत
अगस्त में रीवा जिले के एक स्कूल की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई। स्कूल की जर्जर दीवार इस हादसे की वजह बनी।
मिट्टी की दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत
अगस्त में सागर जिले के शाहपुर में मिट्टी की दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत हो गई। बच्चे मिट्टी के शिवलिंग बना रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। 13 शावकों ने लिया था जन्म
साल 2023 में ज्यादा चीतों की मौत हुई थी, लेकिन साल 2024 का अब तक का समय बहुत अच्छा निकला था। इस दौरान 4 दुखभरी तो 3 खुशियों भरी खबर आई थी। खुशखबरी में साल 2024 में 13 शावकों ने जन्म लिया, जबकि दुख भरी खबर ये है कि इसी साल दो व्यस्क चीतों सहित दो शावकों की मौत हुई थी।
