फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: In the new year, a network of new roads will be laid in Indore, metro will also be operational

Indore News: नए साल में इंदौर में बिछेगा नई सड़कों का जाल,मेट्रो का संचालन भी होगा

Fri, 27 Dec 2024 06:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 27 Dec 2024 06:25 PM IST
सार

-वर्ष 2025 में गांधी नगर से विजय नगर तक मेट्रो का संचालन शुरु करने की तैयारी है। इसके लिए आठ स्टेशन तैयार हो रहे है। मेट्रो के कोच भी आ चुके है। ट्रेक पर उनका ट्रायल भी हो रहा है। इसके अलावा मध्य हिस्से में मेट्रो ट्रेन का काम शुरू होगा।

विज्ञापन
Indore News: In the new year, a network of new roads will be laid in Indore, metro will also be operational
मेट्रो का ट्रायल रन शुरू होगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास के रन-वे पर टेकआफ के लिए तैयार खड़े इंदौर के लिए नया साल महत्वपूर्ण रहेगा। बीत रहे साल में इंदौर को नए ब्रिज मिले, लेकिन नए साल में सड़कों का जाल बिछेगा। इससे शहरवासियों की राह आसान होगी और बसाहट में भी तेजी आएगी। 400 करोड़ रुपये सड़कों के निर्माण पर खर्च होंगे। 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का संचालन भी होगा। पूरे शहर में नए साल में डेढ़ हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य होंगे।

विज्ञापन

 

17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का ट्रायल

-वर्ष 2025 में गांधी नगर से विजय नगर तक मेट्रो का संचालन शुरु करने की तैयारी है। इसके लिए आठ स्टेशन तैयार हो रहे है। मेट्रो के कोच भी आ चुके है। ट्रेक पर उनका ट्रायल भी हो रहा है। इसके अलावा मध्य हिस्से में मेट्रो ट्रेन का काम शुरू होगा।

विज्ञापन

 

- नए साल में मास्टर प्लान की 23 सड़कों का निर्माण शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट पर 450 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके टेंडर हो चुके है। नए साल में काम शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

-रीगल तिराहा से नेहरू प्रतिमा तक माॅडल रोड का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के फुटपाथों को भी सुंदर बनाया जाएगा।

 

- शहर में मुसाखेड़ी, आईटी पार्क, निरंजनपुर चौराहा, सत्यसांई चौराहा, लवकुश चौराहा, एमआर-10 जंक्शन के ब्रिज बनकर नए साल में तैयार हो जाएंगे।

 

- कुमेर्डी में नया बस स्टेशन नए साल में शुरू होगा। यहां राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाली बसों का संचालन होगा। इस स्टेशन से जनवरी में बसों का संचालन शुरू होगा।

 

- शहर में शामिल 29 गांवों के लिए भी प्रदेश सरकार ने पैकेज मंजूर किया है। इन इलाकों में सीवरेज लाइन और नर्मदा लाइन बिछाई जाएगी।

 

यह मिला शहर को वर्ष 2024 में

 

-वर्ष 2024 में शहर को चार नए ब्रिजों की सौगात मिली। खजराना, भंवरकुआ, फूठी कोठी और लवकुश ब्रिज शुरू हुआ।

-इंदौर विकास प्राधिकरण ने नायता मुंडला में नया बस स्टेशन तैयार किया है। बस स्टेशन से बसों का संचालन भी शुरू हो चुका हैै।

-शहर में डबल डेकर बसों के संचालन की शुरुआत हुई। ट्रायल के तौर पर दो बसें चली। 50 नई इलेक्ट्रिक बसें इंदौर को मिली।

- इंदौर एयरपोर्ट पर नया एटीसी टाॅवर बनकर तैयार हुई। इसकी ऊंचाई ज्यादा है और आधुनिक संसाधनों के कारण विमानों के संचालन में आसानी होगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed